लाइव न्यूज़ :

शिअद ने भाजपा से सवाल किया, आपने वाजपेयी के सिद्धांतों को क्यों त्याग दिया है

By भाषा | Updated: December 18, 2020 00:41 IST

Open in App

चंडीगढ़, 17 दिसंबर शिरोमणि अकाली दल ने बृहस्पतिवार को भाजपा से पूछा कि उसने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की विचारधारा को क्यों ‘त्याग’ दिया है।

गौरतलब है कि शिअद के इस बयान से एक दिन पहले ही भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग ने शिअद प्रमुख सुखबीर सिंह बादल पर आरोप लगाया था कि वह किसानों के मुद्दे की आड़ में पंजाब में ‘‘जहर घोल रहे हैं और साम्प्रदायिक जूनून को बढ़ावा दे रहे हैं।’’

चुग, बादल के बयान पर प्रतिक्रिया दे रहे थे जिसमें उन्होंने आरोप लगाया था कि भाजपा ‘असली टुकड़े-टुकड़े गैंग है।’’

भाजपा नेता के बयान पर आश्चर्य जताते हुए शिअद के वरिष्ठ नेता प्रेम सिंह चंडूमाजरा ने कहा, ‘‘ऐसा लगता है कि पंजाब भाजपा ने फूट डालो और राज करो की कांग्रेस की नीति अपना ली है, इसका राज्य पर खराब ही प्रभाव होगा।’’

चंडूमाजरा ने एक बयान में भाजपा पर राज्य की शांति ‘‘भंग’’ करने के प्रयास का आरोप लगाते हुए कहा कि शिअद पंजाबियों से आग्रह करता है कि वे राज्य भाजपा द्वारा खेले जा रहे ‘‘खतरनाक खेल’’ को समझें।

उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘तीन कृषि कानूनों को लागू करने के बाद हर तरह से खारिज कर दिए जाने के बाद वे सिर्फ अपना पैर जमाने के लिए एक भाई (सिख) को दूसरे भाई (हिन्दू) के खिलाफ लड़ाने की तैयारी कर रहे हैं।’’

भाजपा नेताओं को केन्द्र के साथ लड़ने की सलाह देते हुए उन्होंने कहा, ‘‘आपको अपने पार्टी नेतृत्व से पूछने की जरुरत है कि उन्होंने अटल बिहारी वाजपेयी की उदारवादी विचारधारा को क्यों त्याग दिया है और सबको साथ लेकर चलना क्यों भूल गए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे