लाइव न्यूज़ :

मजीठिया पर मामला दर्ज करने के विरोध में शिअद नेताओं ने अपनी गिरफ्तारी दी

By भाषा | Updated: November 27, 2021 22:54 IST

Open in App

चंडीगढ़, 27 नवंबर शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल तथा पार्टी के अन्य नेताओं ने बिक्रम सिंह मजीठिया पर मामला दर्ज करने के विरोध में शनिवार को अपनी गिरफ्तारी दी। शिअद का कहना है कि पार्टी के वरिष्ठ नेता मजीठिया को राज्य की कांग्रेस सरकार ने मादक पदार्थ के गलत मामले में फंसाने की साजिश रची।

बादल के नेतृत्व में, पार्टी के नेताओं ने पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के आवास की ओर कूच किया और गिरफ्तारी दी। इससे पहले बादल ने संवाददाताओं से कहा कि कांग्रेस के पंजाब अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू “असंवैधानिक तरीके” अपनाकर मजीठिया के विरुद्ध गलत मामला दर्ज करने के लिए राज्य सरकार को निर्देश दे रहे हैं।

बादल ने कहा, “मुख्यमंत्री और गृह मंत्री न केवल कांग्रेस सरकार की विफलताओं से ध्यान हटाने पर सहमत हुए हैं बल्कि उन्होंने गलत मामला दर्ज करने के लिए डीजीपी को भी निर्देश दिया है।” उन्होंने कहा कि यह कांग्रेस की साजिश है।

बादल ने कहा, “शिअद का रुख इस मामले में एकदम स्पष्ट है। राज्य में शिअद-बसपा गठबंधन की सरकार बनने पर ऐसे हर व्यक्ति पर मामला दर्ज किया जाएगा। साथी ही हम एक आयोग गठित करेंगे जो अकाली कार्यकर्ताओं पर दर्ज मामलों समेत सभी गलत मामलों की जांच करेगा।”

बादल ने कहा कि शिअद को इन तरीकों से डराया धमकाया नहीं जा सकता। शुक्रवार को बादल ने कहा था कि उन्हें सूचना मिली है कि मुख्यमंत्री ने राज्य के डीजीपी को निर्देश दिया है कि मजीठिया के विरुद्ध एक गलत मामला दर्ज किया जाए। बादल के अनुसार, मुख्यमंत्री ने सिद्धू और गृहमंत्री सुखजिंदर रंधावा के साथ बैठक करने के बाद यह निर्णय लिया।

इस बीच सिद्धू ने बादल के आरोपों को खारिज कर दिया और कहा कि वह राजनीति छोड़ देंगे अगर बादल यह साबित कर दें कि उन्होंने राज्य के पुलिस प्रमुख के साथ बैठक की थी।

सिद्धू ने ट्वीट किया, “मैं जबान देता हूं कि अगर बादल यह साबित कर दें कि मैंने पंजाब के नए डीजीपी के साथ बंद कमरे में कोई बैठक की है, तो मैं राजनीति छोड़ दूंगा। नए डीजीपी ने 2015 में बेगुनाह सिख लड़कों को हिरासत में लिया था, बादल को क्लीन चिट दी और वह पूर्व डीजीपी सैनी के चहेते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू