लाइव न्यूज़ :

शिअद ने पुलिस भर्ती ‘घोटाले’ की सीबीआई जांच कराने की मांग की

By भाषा | Updated: October 2, 2021 20:34 IST

Open in App

अमृतसर, दो अक्टूबर शिरोमणि अकाली दल (शिअद) नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने शनिवार को पंजाब पुलिस के जवानों की भर्ती में हुए कथित घोटाले की जांच सीबीआई से कराने और नए सिरे से भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की मांग की।

मजीठिया के अनुसार आश्चर्यजनक है कि 560 उपनिरीक्षकों की भर्ती के लिए हुई परीक्षा में फर्जीवाड़ा करने की प्राथमिकी पटियाला में दर्ज होने के बावजूद अब तक पूरी प्रक्रिया को रद्द नहीं किया गया है।

उन्होंने कहा, ‘‘ अनाज मंडी पुलिस थाने में दर्ज प्राथमिकी से स्पष्ट है कि उम्मीदवार के प्रश्नपत्र को परीक्षा केंद्र के बाहर हल किया गया।’’

मजीठिया ने कहा,‘‘यह स्पष्ट है कि कंप्यूटर को हैक किया गया और उम्मीदवारों ने भी परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए गलत तरीके का इस्तेमाल किया। इस परीक्षा में कांस्टेबल और हेडकांस्टेबल सहित 5,500 पदों के लिए सात लाख प्रत्याशी शामिल हुए।’’

उन्होंने कहा कि यह स्पष्ट हो जाने के बाद कि ‘‘यह पूरी तरह से भर्ती घोटाला’ था, इसके बावजूद सरकार कार्रवाई नहीं कर रही है।

उन्होंने कहा, ‘‘हम पूरे घोटाले की जांच सीबीआई से या पंजाब व हरियाणा उच्च न्यायालय के पदस्थ किसी न्यायाधीश से कराने की मांग करते हैं। इस घोटाले का दायरा अन्य राज्य में भी फैला है और बडी संख्या में कांग्रेस नेता और वरिष्ठ पुलिस अधिकारी इस घोटाले में शामिल हैं।’’

मजीठिया ने राज्य की कांग्रेस सरकार की इस मुद्दे पर ‘पूरी तरह से चुप्पी’ की निंदा करते हुए मांग की कि सभी उम्मीदवारों को दोबारा परीक्षा में शामिल होने की अनुमति दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि इस परीक्षा में शामिल होने के लिए उनसे कोई शुल्क नहीं लिया जाना चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे