लाइव न्यूज़ :

एसएडी प्रमुख सुखबीर बादल ने संसद का शीत सत्र बुलाने के लिए राष्ट्रपति से दखल का अनुरोध किया

By भाषा | Updated: December 18, 2020 21:45 IST

Open in App

चंडीगढ़, 18 दिसंबर शिरोमणि अकाली दल ने संसद का शीतकालीन सत्र आहूत करने के लिए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से हस्तक्षेप का अनुरोध करते हुए कहा कि कोविड-19 का बहाना बनाकर इसे रद्द करने की बात ‘पच’ नहीं रही क्योंकि तीनों कृषि कानूनों को महामारी के दौरान ही पारित किया गया था।

राष्ट्रपति को लिखे एक पत्र में शिरोमणि अकाली दल (एसएडी) प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि राष्ट्र की प्राथमिकता के आधार पर तुरंत संसद का सत्र आहूत होना चाहिए क्योंकि किसानों के मौजूदा आंदोलन के कारण सीधे तौर पर देश के 100 करोड़ लोग और अप्रत्यक्ष तौर पर बाकी लोग प्रभावित हुए हैं।

केंद्र सरकार के रवैये पर सवाल उठाते हुए बादल ने कहा, ‘‘सत्तारूढ़ दल को देश के अन्नदाता की आवाज नहीं सुनायी दे रही है और संसद से कुछ किलोमीटर की दूरी पर उन्हें मरने के लिए छोड़ दिया गया है। यह अपने ही लोगों के खिलाफ सरकार का संवेदनहीन रवैया है।’’

पार्टी ने एक बयान में कहा, ‘‘संसद के सदस्य के तौर पर तीनों विवादास्पद कृषि विधेयकों के खिलाफ वोट करने वाले एसएडी अध्यक्ष ने शुक्रवार को राष्ट्रपति को एक पत्र लिखा है।’’

सुखबीर ने लिखा है, ‘‘संसद का शीतकालीन सत्र रद्द करने के लिए सरकार का कोविड-19 का बहाना बनाना हजम नहीं हो रहा।’’ जब महामारी का मामला चरम पर था तब तीनों विवादास्पद विधेयकों को पारित कराने के लिए संसद की बैठक हुई।

उन्होंने लिखा है, ‘‘अब सरकार खुद ही मान रही है कि संक्रमण के मामले घटने के कारण लॉकडाउन लगाने की जरूरत नहीं है। तब शीतकालीन सत्र को रद्द करने की बात कहां तक उचित है।’’

उन्होंने पत्र में कहा है कि सत्तारूढ़ दल को बिहार में चुनावी रैलियों और अब पश्चिम बंगाल में रैलियों के दौरान जन स्वास्थ्य का खतरा नहीं दिखता।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार उपचुनाव आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतWest Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले PM मोदी की 6 अहम गारंटियां, VIDEO

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण की उल्टी गिनती?, दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 10 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारत अधिक खबरें

भारतToll Tax Payment Rule Change: 10 अप्रैल से टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा कैश, UPI पेमेंट भी अब होगा महंगा; जानें नया नियम

भारतMP News: इंदौर नगर निगम में कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम पर गिरी गाज, 'वंदे मातरम' कहने से इनकार; निलंबित

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?

भारतVIDEO: पुडुचेरी सीएम ने डाला अपना वोट, 'स्वैग' में बाइक चलाते मतदान केंद्र से निकले

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो