लाइव न्यूज़ :

शिअद प्रमुख सुखबीर बादल ने पंजाब के मुकेरियां में अवैध बालू खनन का आरोप लगाया

By भाषा | Updated: July 3, 2021 16:10 IST

Open in App

चंडीगढ़, तीन जुलाई शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने शनिवार को आरोप लगाया कि पंजाब के होशियारपुर जिले के मुकेरियां में अवैध बालू खनन किया जा रहा है।

बादल ने मुकेरियां का औचक दौरा किया और वहां पत्रकारों से बात करते हुए आरोप लगाया कि अवैध खनन के पीछे कुछ अधिकारियों और कांग्रेस नेताओं के बीच सांठगांठ है।

बादल ने एक ट्वीट में कहा, “खनन माफिया की स्तब्ध करने वाली स्थिति। ब्यास के बाद मुकेरियां गया और पहली बार देखा कि कैसे माफिया ने 200 फुट तक रेत निकाली है। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और मंत्री सरकारिया को पंजाबियों को बताना चाहिए कि कौन सा कानून 200 फुट तक रेत निकालने की अनुमति देता है? आधिकारिक तौर पर यह सीमा केवल 10 फुट है।”

उन्होंने कहा, “दो दिन पहले जब हमने ब्यास में अवैध खनन का पर्दाफाश किया, तो खनन सचिव ने इसे सही ठहराया। मैं इंतजार कर रहा हूं कि सरकार मुकेरियां में अवैध गतिविधि को कैसे जायज ठहराएगी। हम मुकदमों से नहीं डरते। कांग्रेस सरकार मेरे खिलाफ 10 मामले दर्ज कर सकती है लेकिन मैं पंजाबियों के हितों की रक्षा करना जारी रखूंगा।

गौरतलब है कि 30 जून को शिअद प्रमुख ने अमृतसर में ब्यास नदी तट का दौरा किया था और तब भी इसी तरह के आरोप लगाए थे।

हालांकि तब, राज्य के खनन विभाग ने बादल के आरोपों को खारिज कर दिया था। एक जुलाई को, अमृतसर पुलिस ने बादल और दो अन्य अकाली नेताओं पर आईपीसी की धारा 188 और 506 सहित विभिन्न धाराओं तथा महामारी रोग अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा