लाइव न्यूज़ :

शिअद ने अपने चुनाव अभियान संबंधी 'शंकाओं' को दूर करने के लिए किसान संगठनों को बुलाया

By भाषा | Updated: September 7, 2021 00:30 IST

Open in App

चंडीगढ़, छह सितंबर शिरोमणि अकाली दल (शिअद) ने सोमवार को कहा कि उसने सभी 32 किसान संगठनों से अपने चुनाव प्रचार कार्यक्रम 'गल पंजाब दी' के संबंध में सभी 'शंकाओं' को दूर करने के वास्ते पार्टी के साथ बातचीत करने के लिए एक समिति गठित करने का आग्रह किया है।

यह कदम तब उठाया गया है जब किसानों के एक समूह ने पिछले हफ्ते पंजाब के मोगा जिले में अकाली दल के एक कार्यक्रम में जबरन घुसने की कोशिश की। इस कार्यक्रम को पार्टी प्रमुख सुखबीर सिंह बादल संबोधित कर रहे थे।

घटना के बाद बादल ने शिअद के प्रचार अभियान 'गल पंजाब दी' को छह दिनों के लिए रोक दिया था।

शिअद नेता और पूर्व सांसद प्रेम सिंह चंदूमाजरा ने सोमवार को किसान संगठनों को लिखे पत्र में कहा कि अकाली दल हमेशा किसानों के हित के लिए खड़ा रहा है और संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) के हर फैसले का समर्थन किया है।

उन्होंने कहा, '' यह पत्र इस भावना से है कि हम किसान संगठनों के साथ जुड़ना चाहते हैं और उनकी सभी चिंताओं को दूर करने के साथ-साथ तीन कृषि कानूनों को निरस्त करने के लिए एकजुट होकर काम करना चाहते हैं। यही कारण है कि हमने अपने अभियान को एक सप्ताह के लिए टाल दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos