लाइव न्यूज़ :

शिअद और बसपा का गठबंधन एक नई राजनीतिक और सामाजिक पहल है: मायावती

By भाषा | Updated: June 12, 2021 18:17 IST

Open in App

चंडीगढ़, 12 जून बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने शनिवार को कहा कि उनकी पार्टी और शिरोमणि अकाली दल के बीच गठबंधन “एक नई राजनीतिक तथा सामाजिक पहल” है, जिससे पंजाब में प्रगति और समृद्धि आएगी। शिअद के वरिष्ठ नेता प्रकाश सिंह बादल ने शिअद-बसपा गठबंधन को “राजनीति के संपूर्ण राजनीतिक और सामाजिक-आर्थिक पुनरोत्थान के लिए देश और राज्य में पंथनिरपेक्ष, संघीय लोकतांत्रिक क्रांति की शुरुआत” बताया।

शिअद और बसपा ने 2022 पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार को गठबंधन किया। पंजाब की 117 सीटों में से बसपा 20 सीटों पर चुनाव लड़ेगी और बाकी की सीटों पर शिरोमणि अकाली दल अपने उम्मीदवार उतारेगा। चुनाव में दोनों दलों ने 25 साल बाद हाथ मिलाया है। शिअद-बसपा गठबंधन ने 1996 का लोकसभा चुनाव साथ मिलकर लड़ा था और 13 में से 11 सीटें जीती थीं।

गठबंधन की घोषणा करने के बाद बादल ने फोन करके मायावती को शुभकामनाएं दीं और उन्हें पंजाब आने का न्योता दिया। उन्होंने बसपा अध्यक्ष को पंजाब से चुनाव लड़ने का भी आमंत्रण दिया। उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने शिअद और बसपा के बीच हुए “ऐतिहासिक” गठबंधन को समर्थन देने के लिए पंजाब के लोगों से अपील की।

मायावती ने ट्वीट किया, “पंजाब में आज शिरोमणि अकाली दल और बहुजन समाज पार्टी द्वारा घोषित गठबंधन एक नई राजनीतिक व सामाजिक पहल है, जो निश्चय ही यहाँ राज्य में जनता के बहुप्रतीक्षित विकास, प्रगति व खुशहाली के नए युग की शुरूआत करेगा। इस ऐतिहासिक कदम के लिए लोगों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।”

बसपा अध्यक्ष ने पंजाब में कांग्रेस नीत सरकार पर आरोप लगाया कि राज्य में समाज का प्रत्येक वर्ग परेशान है। एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा, “वैसे तो पंजाब में समाज का हर तबका कांग्रेस पार्टी के शासन में यहाँ व्याप्त गरीबी, भ्रष्टाचार व बेरोजगारी आदि से जूझ रहा है, लेकिन इसकी सबसे ज्यादा मार दलितों, किसानों, युवाओं व महिलाओं आदि पर पड़ रही है, जिससे मुक्ति पाने के लिए इस गठबंधन को कामयाब बनाना बहुत जरूरी है।”

मायावती ने कहा, “साथ ही, पंजाब की समस्त जनता से पुरजोर अपील है कि वे अकाली दल व बसपा के बीच आज हुये इस ऐतिहासिक गठबन्धन को अपना पूर्ण समर्थन देते हुए यहाँ सन 2022 के प्रारम्भ में होने वाले विधानसभा चुनाव में इस गठबन्धन की सरकार बनवाने में पूरे जी जान से अभी से ही जुट जाएं।”

इस बीच अकाली दल के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने एक बयान में कहा कि इस गठबंधन से गरीबों, दमितों और अल्पसंख्यकों के लिए न्याय और समानता की प्रक्रिया को भी बढ़ावा मिलेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव