लाइव न्यूज़ :

शिअद भाजपा गठबंधन अपवित्र रिश्ता है: पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष

By भाषा | Updated: October 8, 2019 06:14 IST

फगवाड़ा में कांग्रेस के प्रत्याशी बलविंदर सिंह धालीवाल के समर्थन में दो रैलियां करने के बाद जाखड़ ने संवाददाताओं से कहा कि शिअद-भाजपा गठबंधन सुविधा का रिश्ता है और राजनीतिक दबाव के चलते वे गठबंधन में बने हुए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसुनील जाखड़ ने सोमवार को कहा कि हरियाणा में अलग हो जाने के बाद यहां शिरोमणि अकाली दल (शिअद) और भाजपा का गठबंधन में बने रहना एक ‘अपवित्र रिश्ता’ है। उन्होंने लंगर पर जीएसटी लगाने को ‘जजिया’ करार दिया और (शिअद नेताओं) बादल से पूछा कि उन्होंने इसका विरोध क्यों नहीं किया। 

पंजाब कांग्रेस के प्रमुख सुनील जाखड़ ने सोमवार को कहा कि हरियाणा में अलग हो जाने के बाद यहां शिरोमणि अकाली दल (शिअद) और भाजपा का गठबंधन में बने रहना एक ‘अपवित्र रिश्ता’ है। फगवाड़ा में कांग्रेस के प्रत्याशी बलविंदर सिंह धालीवाल के समर्थन में दो रैलियां करने के बाद जाखड़ ने संवाददाताओं से कहा कि शिअद-भाजपा गठबंधन सुविधा का रिश्ता है और राजनीतिक दबाव के चलते वे गठबंधन में बने हुए हैं।

हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा ने जब 20-25 सीटें देने की शिअद की मांग नहीं मानी तब उसने इंडियन नेशनल लोकदल के साथ मिलकर चुनाव लड़ने का फैसला किया। जाखड़ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सवाल किया कि उनकी पार्टी कैसे शिअद के साथ गठबंधन में है जो भ्रष्टाचार की जननी है। उन्होंने कहा, ‘‘ मोदी दुनिया में ढोल पीटकर कह रहे थे कि उनकी सरकार स्वच्छ है लेकिन उनकी पार्टी का शिअद के साथ अपवित्र रिश्ता है जो भ्रष्टाचार की जननी है।’’

उन्होंने लखपुर में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पंजाब में उपचुनाव राज्य सरकार के लिए मध्यावधि परीक्षा है। जाखड़ ने केंद्र सरकार की ‘‘किसान विरोधी नीतियों’’ को लेकर आगाह किया और आरोप लगाया कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मोदी को एक शर्त पर गले लगाया।

उन्होंने कहा कि ट्रंप ने मोदी से ईरान से ईंधन नहीं खरीदने को कहा और ईरान ने धमकी दे रखी है कि वह भारत से बासमती नहीं खरीदेगा। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, ‘‘ इससे पंजाब के किसान बर्बाद हो जायेंगे जिनका बासमती ईरान खरीदता है।’’ उन्होंने लंगर पर जीएसटी लगाने को ‘जजिया’ करार दिया और (शिअद नेताओं) बादल से पूछा कि उन्होंने इसका विरोध क्यों नहीं किया। 

टॅग्स :कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल