शिअद भाजपा गठबंधन अपवित्र रिश्ता है: पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष

By भाषा | Updated: October 8, 2019 06:14 IST2019-10-08T06:14:21+5:302019-10-08T06:14:21+5:30

फगवाड़ा में कांग्रेस के प्रत्याशी बलविंदर सिंह धालीवाल के समर्थन में दो रैलियां करने के बाद जाखड़ ने संवाददाताओं से कहा कि शिअद-भाजपा गठबंधन सुविधा का रिश्ता है और राजनीतिक दबाव के चलते वे गठबंधन में बने हुए हैं।

SAD BJP alliance is unholy relationship: Punjab Congress President | शिअद भाजपा गठबंधन अपवित्र रिश्ता है: पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष

शिअद भाजपा गठबंधन अपवित्र रिश्ता है: पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष

Highlightsसुनील जाखड़ ने सोमवार को कहा कि हरियाणा में अलग हो जाने के बाद यहां शिरोमणि अकाली दल (शिअद) और भाजपा का गठबंधन में बने रहना एक ‘अपवित्र रिश्ता’ है। उन्होंने लंगर पर जीएसटी लगाने को ‘जजिया’ करार दिया और (शिअद नेताओं) बादल से पूछा कि उन्होंने इसका विरोध क्यों नहीं किया। 

पंजाब कांग्रेस के प्रमुख सुनील जाखड़ ने सोमवार को कहा कि हरियाणा में अलग हो जाने के बाद यहां शिरोमणि अकाली दल (शिअद) और भाजपा का गठबंधन में बने रहना एक ‘अपवित्र रिश्ता’ है। फगवाड़ा में कांग्रेस के प्रत्याशी बलविंदर सिंह धालीवाल के समर्थन में दो रैलियां करने के बाद जाखड़ ने संवाददाताओं से कहा कि शिअद-भाजपा गठबंधन सुविधा का रिश्ता है और राजनीतिक दबाव के चलते वे गठबंधन में बने हुए हैं।

हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा ने जब 20-25 सीटें देने की शिअद की मांग नहीं मानी तब उसने इंडियन नेशनल लोकदल के साथ मिलकर चुनाव लड़ने का फैसला किया। जाखड़ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सवाल किया कि उनकी पार्टी कैसे शिअद के साथ गठबंधन में है जो भ्रष्टाचार की जननी है। उन्होंने कहा, ‘‘ मोदी दुनिया में ढोल पीटकर कह रहे थे कि उनकी सरकार स्वच्छ है लेकिन उनकी पार्टी का शिअद के साथ अपवित्र रिश्ता है जो भ्रष्टाचार की जननी है।’’

उन्होंने लखपुर में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पंजाब में उपचुनाव राज्य सरकार के लिए मध्यावधि परीक्षा है। जाखड़ ने केंद्र सरकार की ‘‘किसान विरोधी नीतियों’’ को लेकर आगाह किया और आरोप लगाया कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मोदी को एक शर्त पर गले लगाया।

उन्होंने कहा कि ट्रंप ने मोदी से ईरान से ईंधन नहीं खरीदने को कहा और ईरान ने धमकी दे रखी है कि वह भारत से बासमती नहीं खरीदेगा। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, ‘‘ इससे पंजाब के किसान बर्बाद हो जायेंगे जिनका बासमती ईरान खरीदता है।’’ उन्होंने लंगर पर जीएसटी लगाने को ‘जजिया’ करार दिया और (शिअद नेताओं) बादल से पूछा कि उन्होंने इसका विरोध क्यों नहीं किया। 

Web Title: SAD BJP alliance is unholy relationship: Punjab Congress President

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे