शिअद ने पार्टी कार्यकर्ताओं को दिल्ली की सीमाओं पर किसानों के प्रदर्शन स्थलों पर जाने को कहा

By भाषा | Updated: January 29, 2021 20:38 IST2021-01-29T20:38:42+5:302021-01-29T20:38:42+5:30

SAD asked party workers to visit farmers' demonstration sites on Delhi's borders | शिअद ने पार्टी कार्यकर्ताओं को दिल्ली की सीमाओं पर किसानों के प्रदर्शन स्थलों पर जाने को कहा

शिअद ने पार्टी कार्यकर्ताओं को दिल्ली की सीमाओं पर किसानों के प्रदर्शन स्थलों पर जाने को कहा

चंडीगढ़, 29 जनवरी शिरोमणि अकाली दल (शिअद) ने शुक्रवार को अपने कार्यकर्ताओं से बड़ी संख्या में दिल्ली की सीमाओं पर किसानों के तीन प्रदर्शन स्थलों पर जाकर आंदोलन को और मजबूती देने के लिये कहा।

पार्टी ने एक बयान में कहा कि शिअद के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने किसान नेता राकेश टिकैत से बात कर ''किसानों के खिलाफ भाजपा और केन्द्र सरकार के संयुक्त हमलों'' को विशेष रूप से ध्यान में रखते हुए दिल्ली में किसान आंदोलन को और मजूबत बनाने तथा समर्थन देने के उपायों पर चर्चा की।

बयान के अनुसार बादल ने टिकैत से फोन पर बात करने के बाद पार्टी के कार्यकर्ताओं को पहले से अधिक संख्या में दिल्ली की सीमाओं पर जाने और शांतिपूर्ण आंदोलन को मजबूती देने के लिये कहा है।

बादल ने कहा कि अकाली दल के कार्यकर्ताओं के समूह पहले ही किसान आंदोलन में शामिल हैं। एक और विशाल समूह दिल्ली के रास्ते है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: SAD asked party workers to visit farmers' demonstration sites on Delhi's borders

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे