लाइव न्यूज़ :

शिअद ने पंजाबियों से भारत बंद का समर्थन करने की अपील की

By भाषा | Updated: December 6, 2020 21:43 IST

Open in App

चंडीगढ़, छह दिसंबर शिरोमणि अकाली दल के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसान संगठनों द्वारा आठ दिसंबर को आहूत बंद को समर्थन देने की रविवार को पंजाबियों से गुजारिश की।

बादल ने यह भी कहा कि उनकी पार्टी कृषि संबंधी तीन कानूनों को निरस्त कराने के लिए किसानों के साथ काम करेगी।

केंद्र सरकार के खिलाफ "अन्नदाता" की लड़ाई बताते हुए शिअद प्रमुख ने कहा, " मुझे यकीन है कि आंदोलन केंद्र सरकार को किसानों की मांगों के आगे झुकने को मजबूर करेगा। "

एक बयान में बादल ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि केंद्र सरकार किसान संगठनों की मांगों पर फैसला करने में "धीर-धीरे चल रही है" और "जानबूझकर देरी कर रही है।"

उन्होंने कहा कि किसान पिछले तीन महीनों से इन कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे और अब वे बीते 11 दिनों से दिल्ली की सीमाओं पर डटे हुए हैं।

बादल ने कहा, " प्रदर्शन में बुजुर्ग, महिला एवं बच्चे भी हिस्सा ले रहे हैं। यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि केंद्र सरकार अन्नदाता की आवाज नहीं सुन रही है और कड़ाके की सर्दी में उन्हें खुले में रखकर कष्ट दे रही है।"

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार का किसानों पर "जबरन " ये तीन कानून थोपना सही नहीं है।

बादल ने कहा, "केंद्र सरकार ने कानूनों के प्रावधानों को लेकर किसानों से चर्चा नहीं की थी और अब जब किसानों ने स्पष्ट कर दिया है कि उन्हें ये कानून स्वीकार्य नहीं हैं तो सरकार को झूठी शान पर खड़ा नहीं रहना चाहिए और तत्काल उन्हें निरस्त कर देना चाहिए। "

बादल ने यह भी कहा कि केंद्र सरकार के "हठी " रवैये से अंतरराष्ट्रीय समुदाय भी क्षुब्ध है।

उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र ने भी कहा है कि लोगों के शांतिपूर्ण प्रदर्शन के अधिकार को कायम रखना चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू