लाइव न्यूज़ :

पंजाब विधानसभा चुनाव के लिये शिअद ने तीन और उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया

By भाषा | Updated: November 13, 2021 14:08 IST

Open in App

चंडीगढ़, 13 नवंबर शिरोमणि अकाली दल (शिअद) ने 2022 के पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार को तीन और उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की।

सुनीता चौधरी को शहीद भगत सिंह नगर की बलाचौर सीट से टिकट दिया गया है, जबकि जसपाल सिंह पटियाला ग्रामीण सीट से चुनाव लड़ेंगे। जालंधर जिले के शाहकोट विधानसभा क्षेत्र से बचित्तर सिंह कोहर शिअद प्रत्याशी होंगे।

पार्टी नेता दलजीत सिंह चीमा ने शनिवार को ट्वीट किया, “शिअद अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने बलाचौर से सुनीता चौधरी, पटियाला ग्रामीण से जसपाल सिंह बिटू चट्ठा और शाहकोट विधानसभा क्षेत्र से युवा नेता बचित्तर सिंह कोहर को पार्टी उम्मीदवार घोषित किया। कुल 83 उम्मीदवार तय।”

अकाली दल ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के साथ गठबंधन किया है।

दोनों राजनीतिक दलों के बीच सीटों के बंटवारे की व्यवस्था के अनुसार, मायावती के नेतृत्व वाली बसपा पंजाब की 117 विधानसभा सीटों में से 20 पर उम्मीदवार उतारेगी, जबकि शेष सीटों पर शिअद चुनाव लड़ेगी।

पंजाब विधानभा चुनाव अगले वर्ष होने हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos