लाइव न्यूज़ :

शिअद, आप ने दल बदलू विधायकों को अयोग्य ठहराने की मांग की

By भाषा | Updated: March 2, 2021 19:50 IST

Open in App

चंडीगढ़, दो मार्च विपक्षी शिअद और आप ने मंगलवार को पंजाब विधानसभा अध्यक्ष राणा के पी सिंह से आग्रह किया कि जिन विधायकों ने दल बदल किया है, उनके खिलाफ दलबदल विरोधी कानून के तहत कार्रवाई की जाए।

यह मुद्दा शिरोमणि अकाली दल के विधायक बिक्रम सिंह मजीठिया ने पंजाब विधानसभा के बजट सत्र के दूसरे दिन शून्यकाल के दौरान उठाया।

किसी का नाम लिए बगैर, मजीठिया ने विधानसभा अध्यक्ष से उन विधायकों के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा जो मूल पार्टियों को छोड़कर दूसरी पार्टी में शामिल हो गए हैं।

उन्होंने कहा, “अब तक कोई निर्णय नहीं लिया गया है, फिर दलबदल विरोधी कानून का क्या उपयोग है।“

इस मुद्दे पर आम आदमी पार्टी के विधायक और नेता प्रतिपक्ष हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष को पत्र लिखकर अनुरोध किया था वह उन विधायकों के खिलाफ कार्रवाई करें, जो उनकी पार्टी छोड़ गए हैं।

चीमा ने कहा, “लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।“

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि अगर किसी को कोई समस्या है, तो वह अदालत जाने के लिए स्वतंत्र है और वह कानून के अनुसार काम करेंगे।

आप बागी विधायक सुखपाल सिंह खैरा को दलबदल विरोधी कानून के तहत अयोग्य घोषित करने की मांग कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर