लाइव न्यूज़ :

आतंकवादी संबंधों के आधार पर कर्मचारियों को बर्खास्त करने से समस्या और बढ़ेगी : फारूक

By भाषा | Updated: September 28, 2021 18:24 IST

Open in App

श्रीनगर, 28 सितंबर नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने मंगलवार को सरकार को चेतावनी दी कि आतंकवादियों से संबंध के आधार पर कर्मचारियों को बर्खास्त करने से और समस्याएं पैदा होंगी।

अब्दुल्ला ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘सरकार को इसे रोकना चाहिए। आतंकवाद कम नहीं होगा, यह बढ़ेगा और उनके लिए (सरकार) और समस्याएं पैदा होंगी।’’

वह सरकारी कर्मचारियों को आतंकवादियों से संबंध और अलगाववाद सहित विभिन्न आधार पर बर्खास्त करने से जुड़े एक सवाल का जवाब दे रहे थे।

जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों से संबंध रखने के आरोप में 22 सितंबर को दो पुलिसकर्मियों सहित छह सरकारी कर्मचारियों को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया।

यह पूछने पर तय प्रक्रिया का पालन किए बगैर नियुक्त किए गए कर्मचारियों की बर्खास्तगी के बारे में उनका क्या कहना है तो जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों ने लोगों को नौकरियां दी थीं ताकि वे आजीविका चला सकें।

अब्दुल्ला ने कहा, ‘‘ऐसा नहीं है कि हमने पैसे लिए थे या भ्रष्टाचार (भर्ती में) था। हमने लोगों को नौकरियां दीं ताकि वे आजीविका चला सकें। अब अगर वे उन्हें बर्खास्त कर रहे हैं तो उनके बच्चे क्या करेंगे? वे रोजाना की जरूरतों को कैसे पूरी कर सकेंगे?’’

एक सवाल के जवाब में श्रीनगर से लोकसभा सदस्य ने कहा कि जम्मू-कश्मीर परिसीमन आयोग की अगली बैठक के बारे में उन्हें पता नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया