लाइव न्यूज़ :

क्रशर व्यवसायी मौत मामले में बर्खास्त थानाध्यक्ष देवेन्द्र शुक्ला गिरफ्तार

By भाषा | Updated: November 25, 2020 16:07 IST

Open in App

महोबा (उप्र), 25 नवंबर जिले के कबरई कस्बे के क्रशर व्यवसायी इन्द्रकांत त्रिपाठी की संदिग्ध मौत मामले में फरार चल रहे बर्खास्त थानाध्यक्ष देवेन्द्र शुक्ला को पुलिस ने बुधवार की दोपहर को गिरफ्तार कर लिया।

इसी मामले में निलंबित पूर्व पुलिस अधीक्षक मणिलाल पाटीदार और एक बर्खास्त सिपाही फिलहाल फरार चल रहे हैं।

महोबा के पुलिस अधीक्षक (एसपी) अरुण कुमार श्रीवास्तव ने बताया, ‘‘कबरई के क्रशर व्यवसायी की मौत और भ्रष्टाचार के मामले में ढाई माह से फरार चल रहे कबरई थाने के बर्खास्त पूर्व थानाध्यक्ष देवेन्द्र शुक्ला को पुलिस की स्वाट टीम ने बुधवार दोपहर को महोबकंठ थाना क्षेत्र के झांसी सीमा से गिरफ्तार कर लिया है।’’

उन्होंने बताया, ‘‘इसी मामले में निलंबित पूर्व पुलिस अधीक्षक मणिलाल पाटीदार और बर्खास्त सिपाही अरुण कुमार यादव फिलहाल फरार चल रहे हैं। उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं।’’

गौरतलब है कि आठ सितंबर को क्रशर व्यवसायी इन्द्रकांत त्रिपाठी ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया था जिसमें उन्होंने पाटीदार पर छह लाख रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप लगाते हुए अपनी जान को खतरा होने का दावा किया था। संबंधित वीडियो वायरल होने के कुछ घंटे बाद ही वह संदिग्ध परिस्थिति में गोली लगने से घायल मिले थे, जिनकी कानपुर के रीजेंसी अस्पताल में 13 सितंबर को मौत हो गयी थी।

इस सिलसिले में मृत क्रशर व्यवसायी के बड़े भाई रविकांत ने 11 सितंबर को निलंबित एसपी पाटीदार, बर्खास्त थानाध्यक्ष शुक्ला और दो अन्य क्रशर व्यवसायी सुरेश सोनी व ब्रम्हदत्त के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज करवाया था, जो इन्द्रकांत की मौत होने पर हत्या की धारा-302 में बदला गया। हालांकि, एसआईटी की जांच में सामने आया कि इन्द्रकांत ने अपनी लाइसेंसी पिस्तौल से कथित तौर पर खुद को गोली मारकर आत्महत्या की है, लिहाजा अब यह मामला आत्महत्या के लिए बाध्य करने की धारा-306 के तहत चल रहा है।

इसी दौरान शासन स्तर से पूर्व थानाध्यक्ष देवेन्द्र शुक्ला और सिपाही अरुण कुमार यादव को पुलिस सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है और भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के अधिकारी पाटीदार के खिलाफ अदालत से कुर्की का आदेश भी जारी हो चुका है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे