लाइव न्यूज़ :

बर्खास्त पुलिस अधिकारी वाजे को जबरन वसूली के मामले में न्यायिक हिरासत में भेजा गया

By भाषा | Updated: November 15, 2021 17:08 IST

Open in App

मुंबई, 15 नवंबर यहां की एक अदालत ने जबरन वसूली के एक मामले में मुंबई पुलिस के बर्खास्त अधिकारी सचिन वाजे को सोमवार को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

बिल्डर-सह-होटल व्यवसायी बिमल अग्रवाल की शिकायत पर उपनगरीय गोरेगांव थाने में दर्ज मामले में शहर की अपराध शाखा ने एक नवंबर को वाजे को हिरासत में लिया था, जिसमें मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह छह आरोपियों में शामिल हैं।

अपराध शाखा की रिमांड समाप्त होने के बाद, 49 वर्षीय पूर्व सहायक पुलिस निरीक्षक को एक मजिस्ट्रेट अदालत के समक्ष पेश किया गया, जिसने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

एंटीलिया विस्फोटक मामले और मनसुख हिरन हत्याकांड में राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) द्वारा मार्च में गिरफ्तार किए जाने के बाद से बर्खास्त पुलिसकर्मी न्यायिक हिरासत में था।

वाजे नवी मुंबई की तलोजा जेल में बंद था, जहां से अपराध शाखा ने रंगदारी मामले में उसे हिरासत में लिया था।

अग्रवाल की शिकायत के अनुसार, आरोपी व्यक्तियों ने दो बार और रेस्तरां पर छापेमारी नहीं करने के लिए उनसे नौ लाख रुपये की जबरन वसूली की, और उन्हें उनके लिए लगभग 2.92 लाख रुपये के दो स्मार्टफोन खरीदने के लिए मजबूर किया।

पुलिस ने पहले कहा था कि यह घटना जनवरी 2020 और मार्च 2021 के बीच की है।

पुलिस ने कहा था कि इसलिए छह आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 384 और 385 (दोनों जबरन वसूली से संबंधित), 34 (सामान्य इरादे) के तहत मामला दर्ज किया गया और जांच चल रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया