लाइव न्यूज़ :

ईडी के हाथों में कठपुतली हैं सचिन वाजे : मुंबई पुलिस ने अदालत से कहा

By भाषा | Updated: November 9, 2021 20:09 IST

Open in App

मुंबई, नौ नवंबर मुंबई पुलिस की अपराध शाखा ने मंगलवार को स्थानीय अदालत से कहा कि प्रवर्तन निदेशालय पुलिस जांच को ‘‘नुकसान पहुंचा’’ रहा है और वाजे केन्द्रीय एजेंसी के हाथों की बस एक कठपुतली है।

गौरतलब है कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख से जुड़े पीएमएलए मामले में बयान दर्ज करने के लिए बर्खास्त किए गए पुलिस अधिकारी सचिन वाजे की हिरासत मांगी है।

ईडी और अपराध शाखा की दलीलें सुनने के बाद, अदालत ने ईडी की अर्जी खारिज कर दी।

मुंबई के उपनगरीय इलाके गोरेगांव में दर्ज जबरन वसूली के मामले के संबंध में वाजे को 13 नवंबर तक अपराध शाखा की हिरासत में भेजा गया था।

ईडी मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह द्वारा राज्य के तत्कालीन गृह मंत्री अनिल देशमुख के खिलाफ लगाए गए आरोपों से जुड़े धन शोधन मामले की जांच कर रहा है। इस मामले में वाजे भी आरोपी हैं।

ईडी ने हाल ही में देशमुख को गिरफ्तार किया था और वह 13 नवंबर तक एजेंसी की हिरासत में हैं। ईडी ने अपनी अर्जी में कहा कि उन्होंने देशमुख का बयान दर्ज कर लिया है और अब उनका वाजे से आमना-सामना कराने की जरूरत है।

ईडी ने अदालत से कहा कि जितनी जल्दी संभव हो धन शोधन रोकथाम कानून (पीएमएलए) के तहत वाजे का बयान दर्ज करना और जांच के दौरान जुटाए गए साक्ष्यों से उनका आमना-सामना कराना आवश्यक है।

हालांकि, अपराध शाखा की ओर से पेश हुए विशेष लोक अभियोजक शेखर जगताप ने दलील दी कि कोई भी जांच एजेंसी द्वारा की जा रही जांच में हस्तक्षेप नहीं कर सकता।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत अधिक खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो