लाइव न्यूज़ :

सचिन पायलट ने कहा- बीजेपी मना ले दिवाली, 7 दिसंबर को इनकी विदाई तय, मंदिर-मस्जिद पर जनता को सिर्फ भटकाने जानती है

By भाषा | Updated: November 6, 2018 18:40 IST

राजस्थान विधान सभा चुनाव: कांग्रेस नेता ने कहा कि राजस्थान में लोगों ने भाजपा का बोरिया बिस्तर बांध देने का मन बना बना लिया है। कांग्रेस की सरकार आम लोगों,गरीब, किसान, युवाओं की सरकार होगी।

Open in App

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस समिति के अध्यक्ष सचिन पायलट ने मंगलवार को भाजपा पर चुनाव के दौरान भाजपा मंदिर—मस्जिद के नाम पर लोगों को असली मुद्दों से भटकाने का आरोप लगाया।पालयट ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि भाजपा ने साढे चार साल तक मौनव्रत धारण करे रखा। उन्होंने कहा कि जब मंदिर का मामला उच्चतम न्यायालय में चल रहा है तो भाजपा द्वारा चुनाव से पहले मंदिर का मामला क्यों उठाया जा रहा है... कांग्रेस वास्तविक मुद्दे उठायेगी।कांग्रेस नेता ने कहा कि राजस्थान में लोगों ने भाजपा का बोरिया बिस्तर बांध देने का मन बना बना लिया है। कांग्रेस की सरकार आम लोगों,गरीब, किसान, युवाओं की सरकार होगी।उन्होंने कहा कि इस बार प्रदेश में दो बार दीपावली मनायी जायेगी। उन्होंने कहा, 'आज दीपावली मना रहे है.... और सात दिसम्बर को भाजपा की विदाई होगी' पायलट ने कहा कि कांग्रेस भाजपा की वास्तविक मुद्दों से भटकाने की कोशिशों को कभी सफल नहीं होने देगी और जनता की आवाज को बुलंद करती रहेगी। भाजपा भले ही कितने भी हथकंडे अपनाये या जुमलेबाजी करे लेकिन पार्टी को मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के पिछले पांच सालों के कुशासन की जिम्मेदारी लेनी पडेगी।उन्होंने कहा कि भाजपा का शीर्ष नेतृत्व प्रदेश भर में दौरा कर रहा है। वे मतदाताओं की रसोई में जा रहे है, चाय पी रहे है। लेकिन भाजपा राज्य के मतदाताओं की पांच साल तक अनदेखी करने की जिम्मेदारी से अपना पल्ला नहीं झाड़ सकती।उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता ने भाजपा को बहुमत दिया था और और अब पार्टी मौजूदा विधायकों का टिकट काट कर अपनी जिम्मेदारी से पल्ला नहीं झाड़ सकती।कांग्रेस के घोषणापत्र के बारे में पायलट ने कहा कि पार्टी को आनलाइन प्लेटफार्म के जरिये अब तक 50000 से ज्यादा सुझाव मिले है, और पार्टी का घोषणापत्र नवम्बर के मध्य में जारी कर दिया जायेगा।उन्होंने कहा कि उम्मीदवारों की पहली सूची दीपावली के बाद जारी की जायेगी। हमारा प्रयास है कि प्रत्येक विधानसभा सीट के लिए एक नाम पर सहमति बने। सर्वे, फीडबैक और आमराय के आधार पर उम्मीदवारों का चयन किया जायेगा। 

टॅग्स :सचिन पायलटकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)विधानसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां