लाइव न्यूज़ :

सचिन पायलट ने गलत 'अशोक गहलोत' को दे दी सीएम बनने की बधाई, ट्विटर पर हो गए ट्रोल!

By आदित्य द्विवेदी | Updated: December 15, 2018 15:34 IST

सचिन पायलट ने अशोक गहलोत को राजस्थान का मुख्यमंत्री बनाए जाने पर बधाई दी लेकिन ट्विटर पर गलत 'अशोक गहलोत' को टैग कर दिया। यूजर्स ने दिए फनी रिएक्शन्स...

Open in App

राजस्थान चुनाव में जीत हासिल करने के बाद मुख्यमंत्री के नाम पर रस्साकसी जारी रही। गुरुवार को राहुल गांधी ने सीएम पद के लिए अशोक गहलोत के नाम पर मुहर लगाई और सचिन पायलट को उप-मुख्यमंत्री बनाए जाने की घोषणा की। इसके बाद सचिन पायलट के एक ट्वीट ने ट्विटर पर उन्हें ट्रोल कर दिया। 

सचिन पायलट ने अपने ट्वीट में राहुल गांधी का शुक्रिया अदा किया और अशोक गहलोत को मुख्यमंत्री बनने पर बधाई दी। लेकिन अपने ट्वीट में उन्होंने गलत अशोक गहलोत को टैग कर दिया।  जिस अशोक गहलोत को टैग किया वो एक अनवेरिफाइड अकाउंट है और उसके इंट्रो में लिखा है कि वो जोधपुर का रहने वाला है।

सचिन पायलट की इस भूल पर यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। आप भी देखिए कुछ मज़ेदार रिएक्शन्स...

राहुल गांधी के फैसले के राजनीतिक मायनेः-

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि सचिन बहुत जल्दी मुख्यमंत्री भी बन सकते हैं, क्योंकि हो सकता है लोकसभा चुनाव के बाद यदि केन्द्र में कांग्रेस की सरकार बनती है तो अशोक गहलोत को केन्द्रीय मंत्रिमंडल में बड़ा पद दे दिया जाए! अशोक गहलोत का सीएम बनना कोई नई उपलब्धि नहीं है, क्योंकि वे पहले भी मुख्यमंत्री रह चुके हैं, लेकिन उपमुख्यमंत्री बन कर पायलट ने अपने सियासी खाते में एक और बड़ी उपलब्धि जरूर जोड़ ली है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए