लाइव न्यूज़ :

सबरीमाला विवाद: BJP कार्यकर्ताओं का 'विरोध दिवस' शुरू, राजमार्गों को किया अवरुद्ध

By भाषा | Updated: November 18, 2018 15:01 IST

भाजपा के प्रदर्शन से एक दिन पहले हिंदू एक्यावेदी ने उनकी नेता के पी शशिकला को एहतियातन हिरासत में रखने के खिलाफ हड़ताल आहूत की थी। बाद में उन्हें जमानत दे दी गई थी।

Open in App

केरल में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी के महासचिव सुरेंद्रन की गिरफ्तारी के विरोध में रविवार को राजमार्गों को अवरुद्ध कर दिया। सुरेंद्रन को शनिवार को भगवान अयप्पा मंदिर के रास्ते में हिरासत में ले लिया गया था।

महिलाओं समेत प्रदर्शनकारी राजधानी कोच्चि, त्रिशूर, पलक्कड और कोट्टारक्कारा उप जेल के सामने सड़कों पर बैठ गए जिससे कई स्थानों पर यातायात बाधित हो गया। सुरेंद्रन कोट्टारक्कारा जेल में ही बंद हैं।

इन सभी स्थानों पर प्रदर्शनकारी तालियां बजाते हुए और ‘‘स्वामी अयप्पा’’ के नारे लगाते हुए देखे गए।

तिरुवनंतपुरम में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा नेता एम एस कुमार ने कहा कि पुलिस उच्चतम न्यायालय के आदेश के बाद सबरीमला मंदिर में एक भी युवा महिला को ले जाने में कामयाब नहीं हुई। उच्चतम न्यायालय ने अपने 28 सितंबर के आदेश में मंदिर में सभी आयु वर्ग की महिलाओं के प्रवेश की अनुमति दी थी।

माकपा के नेतृत्व वाली एलडीएफ सरकार का रुख है कि वह अदालत के आदेश को लागू करने के लिए संवैधानिक रूप से बाध्य है जबकि मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने कहा कि वे श्रद्धालुओं के साथ है।

भाजपा/आरएसएस और दक्षिणपंथी संगठनों ने यह स्पष्ट कर दिया कि वे मंदिर में 10 से 50 वर्ष की आयु समूह की किसी भी महिला को प्रवेश नहीं करने देंगे।

सुरेंद्रन और दो अन्य को जबरन मंदिर के लिए जाने की कोशिश के बाद शनिवार रात को एहतियातन हिरासत में लिया गया और उन्हें सबरीमला से करीब 50 किलोमीटर दूर चित्तर पुलिस थाने लाया गया।

पुलिस ने उन्हें सबरीमला जाने से रोकने के लिए कानून एवं व्यवस्था की स्थिति तथा मंदिर परिसर में तनावपूर्ण स्थिति का हवाला दिया। सुरेंद्रन को मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया जहां उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।बाद में भाजपा नेता को कोट्टारक्कारा उप कारागार लाया गया।

भाजपा के प्रदर्शन से एक दिन पहले हिंदू एक्यावेदी ने उनकी नेता के पी शशिकला को एहतियातन हिरासत में रखने के खिलाफ हड़ताल आहूत की थी। बाद में उन्हें जमानत दे दी गई थी। 

 

टॅग्स :सबरीमाला मंदिरकेरलभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतपश्चिम एशिया में जारी युद्ध का भारत पर कम से कम प्रभाव पड़े?, पीएम मोदी बोले- भारतीयों के जीवन को खतरे में डालने वाली ‘खतरनाक’ टिप्पणी

भारतKerala Assembly Election 2026: त्रिशूर में पीएम मोदी आज करेंगे रोड शो, एनडीए उम्मीदवारों से होगी मुलाकात

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं