लाइव न्यूज़ :

साबरमती आश्रम नौ महीने बाद आगंतुकों के लिए खोला गया

By भाषा | Updated: January 5, 2021 18:17 IST

Open in App

(शब्द में सुधार के साथ)

अहमदाबाद, पांच जनवरी गुजरात के अहमदाबाद में स्थित ऐतिहासिक साबरमती आश्रम को नौ महीने बाद आगंतुकों के लिए खोल दिया गया है। कोरोना वायरस महामारी के कारण मार्च 2020 में इसे बंद कर दिया गया था।

आश्रम के निदेशक अतुल पांड्या ने मंगलवार को पीटीआई-भाषा से कहा कि आश्रम को लोगों के लिए सोमवार से खोल दिया गया है। आश्रम में सामाजिक दूरी और कोविड- 19 प्रोटोकॉल का ध्यान रखा जा रहा है।

कोविड-19 महामारी से पहले आश्रम में रोज़ाना बड़ी संख्या में आगंतुक आते थे। महात्मा गांधी का निवास रहे साबरमती आश्रम का भारत के स्वतंत्रता आंदोलन से गहरा संबंध है।

इसका प्रबंधन साबरमती आश्रम संरक्षण एवं स्मारक न्यास करता है।

पांड्या ने बताया, " आश्रम को पिछले साल 20 मार्च को कोरोना वायरस महामारी के कारण बंद कर दिया गया था। हमने इसे सोमवार से एक बार फिर से आगंतुकों के लिए खोल दिया है।"

उन्होंने बताया, " लोग सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे के बीच आश्रम आ सकते हैं। हमने सामाजिक दूरी को बनाए रखने के लिए अपने कर्मियों को तैनात किया है।"

अधिकारी ने बताया कि परिसर में सैनिटाइजर डिस्पेंसरों को 18 स्थानों पर लगाया गया है।

उन्होंने बताया कि फिलहाल संग्रहालय और ह्रदय-कुंज को खोला गया है जबकि किताब की दुकान, खादी की दुकान, चरखा गलियारा बंद रहेंगे।

ह्रदय-कुंज वह कुटिया है जिसमें महात्मा गांधी अपनी पत्नी के साथ रहते थे।

इस आश्रम में राष्ट्रपिता 1917 से 1930 के बीच रहे थे। यहां पर देश-विदेश से सैलानी आते हैं।

पांड्या ने बताया कि महामारी से पहले रोजाना करीब दो हजार सैलानी इस ऐतिहासिक स्थल को देखने आते थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र