लाइव न्यूज़ :

सबरीमाला मंदिरः भक्तों ने कोच्चि हवाईअड्डे पर ही तृप्ति देसाई को रोका, 200 के खिलाफ मामला दर्ज

By भाषा | Updated: November 16, 2018 19:12 IST

नेदुम्बासेरी स्थित हवाई अड्डे पर उस समय तनाव पैदा हो गया जब भक्तों और भाजपा कार्यकर्ताओं सहित अन्य ने कहा कि वे तृप्ति तथा उनके साथ आईं छह अन्य महिलाओं को सबरीमला मंदिर नहीं जाने देंगे। यह मंदिर आज शाम को खुल गया है।

Open in App

कोच्चि हवाई अड्डे पर शुक्रवार (16 नवंबर) को नाटकीय घटनाक्रम देखने को मिला जब सबरीमला मंदिर जाने के लिए शुक्रवार तड़के यहां पहुंचीं महिला अधिकार कार्यकर्ता तृप्ति देसाई को हवाई अड्डे से बाहर नहीं निकलने दिया गया। भगवान अयप्पा मंदिर में सभी आयुवर्ग की महिलाओं के प्रवेश का विरोध कर रहे भक्तों और अन्य के विरोध प्रदर्शन के कारण तृप्ति हवाई अड्डे से बाहर नहीं निकल पाईं और वह शुक्रवार रात अपने घर पुणे लौट आएंगी।

नेदुम्बासेरी स्थित हवाई अड्डे पर उस समय तनाव पैदा हो गया जब भक्तों और भाजपा कार्यकर्ताओं सहित अन्य ने कहा कि वे तृप्ति तथा उनके साथ आईं छह अन्य महिलाओं को सबरीमला मंदिर नहीं जाने देंगे। यह मंदिर आज शाम को खुल गया है।

तृप्ति शुक्रवार तड़के चार बजकर 40 मिनट पर यहां उतरी थीं। और कहा था कि मंदिर में दर्शन किये बिना उनके वापस जाने का कोई सवाल ही नहीं है।

उच्चतम न्यायालय द्वारा सभी आयुवर्ग की महिलाओं को मंदिर में प्रवेश की अनुमति संबंधी 28 सितंबर को आदेश दिये जाने के बाद यह मंदिर तीसरी बार खुला है। गतिरोध के बीच, भाजपा ने मांग की कि तृप्ति और उनकी सहयोगियों को पुणे वापस भेजा जाए।

बड़ी संख्या में मौजूद पुलिस ने बाद में 200 भक्तों के खिलाफ मामला दर्ज किया। हालांकि पुलिस ने अब तक उन्हें हटाने का प्रयास नहीं किया। हवाई अड्डे के घरेलू टर्मिनल पर हो रहे प्रदर्शन को सही ठहराते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पी एस श्रीधरन पिल्लै ने कहा कि भगवान अयप्पा के भक्त कार्यकर्ताओं के मंदिर में प्रवेश के फैसले से नाराज हैं।

उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘तृप्ति भगवान अयप्पा के भक्तों को चुनौती दे रही हैं। ऐसा नहीं होना चाहिए। सरकार उनकी यात्रा के खिलाफ राज्य में बढ़ते प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें वापस भेजे।’’ 

पुलिस ने कहा कि तृप्ति और उनकी सहयोगियों को जाने से रोकने पर करीब 200 भक्तों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने कहा कि उन पर गैरकानूनी जमावड़े, लोक सेवक के आदेश की अवज्ञा और धमकी देने सहित भादंसं की विभिन्न धाराओं के आरोप लगे हैं।

प्रदर्शन की निंदा करते हुए केरल देवस्वोम मंत्री कडकामपल्ली सुरेंद्रन ने एक नागरिक के आवागमन को रोकने के लिए भाजपा द्वारा ‘‘किये गये प्रदर्शन’’ को ‘‘असभ्य’’ करार दिया।

कांग्रेस और भाजपा पर कटाक्ष करते हुए सुरेंद्रन ने आरोप लगाया कि कार्यकर्ता इन दोनों दलों से करीबी रूप से जुड़ी हुई हैं और अगर भाजपा और कांग्रेस के नेता मांग करें तो तृप्ति वापस लौट जाएंगी।

एक ओर श्रद्धालु इस बात पर अड़े हुए हैं कि उन्हें हवाईअड्डे से बाहर नहीं आने दिया जाएगा। वहीं तृप्ति का कहना है कि मंदिर में दर्शन किए बिना लौटने का कोई सवाल ही नहीं उठता है। हवाई अड्डे पर टैक्सी चालकों ने कहा है कि वे तृप्ति और उनकी सहयोगियों को हवाई अड्डे से बाहर लेकर नहीं जाएंगे। 

टॅग्स :सबरीमाला मंदिरकेरल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतपश्चिम एशिया में जारी युद्ध का भारत पर कम से कम प्रभाव पड़े?, पीएम मोदी बोले- भारतीयों के जीवन को खतरे में डालने वाली ‘खतरनाक’ टिप्पणी

भारतKerala Assembly Election 2026: त्रिशूर में पीएम मोदी आज करेंगे रोड शो, एनडीए उम्मीदवारों से होगी मुलाकात

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया