लाइव न्यूज़ :

सबरीमाला मंदिर विवाद: आज फिर से खुलेंगे अयप्पा मंदिर के कपाट, 5000 जवान सुरक्षा में तैनात

By स्वाति सिंह | Updated: November 5, 2018 09:32 IST

Sabarimala Temple Dispute Latest Updates: पिछले महीने सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद 10 से 50 वर्ष की आयु की महिलाओं को मंदिर में प्रवेश नहीं करने दिया गया था। कोर्ट के आदेश के खिलाफ राज्य में काफी हिंसक प्रदर्शन हुए थे।इससे सबक लेते हुए प्रशासन ने 4 से 6 नवंबर तक कुछ इलाकों में धारा 144 लगाने का फैसला किया है। मंदिर में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का आगमन शुरू हो चुका है।

Open in App

केरल के प्रसिद्ध सबरीमाला मंदिर के द्वार सोमवार (5 नवंबर) को फिर से खुलेंगे। मंदिर के कपाट शाम पांच बजे खुलेंगे और मंगलवार रात 10 बजे बंद होंगे। महिलाओं के प्रवेश को लेकर जारी विरोध को देखते हुए केरल के कई इलाकों में 3 दिन के लिए धारा 144 लगाई जाएगी। साथ ही टकराव से बचने के लिए पूरे इलाके को छावनी में तब्दील किया जाएगा।

इसके लिए शनिवार शाम से ही पुलिस के 5000 जवान तैनात कर दिए गए हैं। पिछले महीने सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद 10 से 50 वर्ष की आयु की महिलाओं को मंदिर में प्रवेश नहीं करने दिया गया था। कोर्ट के आदेश के खिलाफ राज्य में काफी हिंसक प्रदर्शन हुए थे।इससे सबक लेते हुए प्रशासन ने 4 से 6 नवंबर तक सन्नीधनम, पंबा, निलाक्कल और इलावंकुल में धारा 144 लगाने का फैसला किया है। मंदिर में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का आगमन शुरू हो चुका है।

ताजा आंकडों के अनुसार, इस मामले को लेकर गिरफ्तार किए गए लोगों की संख्या बढ़कर 3,505 हो गई है। विभिन्न थानों में 529 मामले दर्ज किए गए हैं। मंदिर 5 नवंबर को खुलेगा। इसके बाद 16 नवंबर को करीब दो महीने के नियमित वार्षिक तीर्थयात्रा के लिए खुलेगा। बॉक्स भाजपा फैसले के खिलाफ सड़क पर मंदिर में महिलाओं के प्रवेश को लेकर विवाद एक फिर से बढ़ने की बात कही जा रही है। एक ओर सरकार जहां अदालत के फैसले को हर हाल में लागू करने की तैयारी कर रही है वहीं भाजपा समेत अन्य दल इस फैसले के खिलाफ खुलकर सड़क पर उतर आए हैं।

भाजपा ने इस मामले में मंगलवार से ही आंदोलन शुरू कर दिया है। भाजपा का दावा है कि आगामी रथ यात्रा में पार्टी को बिशप और मौलानाओं का भी समर्थन है। भाजपा की यह रथयात्रा कासरगोड से सबरीमला तक 8 नवंबर से निकाली जाएगी। कहा जा रहा है कि 16 नवंबर को जब मंदिर के दरवाजे नियमित वार्षिक तीर्थयात्रा के लिए खोले जाएंगे तब भाजपा अध्यक्ष अमित शाह कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं।

टॅग्स :सबरीमाला मंदिरकेरल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतपश्चिम एशिया में जारी युद्ध का भारत पर कम से कम प्रभाव पड़े?, पीएम मोदी बोले- भारतीयों के जीवन को खतरे में डालने वाली ‘खतरनाक’ टिप्पणी

भारतKerala Assembly Election 2026: त्रिशूर में पीएम मोदी आज करेंगे रोड शो, एनडीए उम्मीदवारों से होगी मुलाकात

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया