लाइव न्यूज़ :

सबरीमाला पर नहीं थम रहा विवाद, CPM-BJP नेताओं के घर पर बम से हमला, RSS का केरल हिंसा में हाथ!

By पल्लवी कुमारी | Updated: January 5, 2019 11:11 IST

केरल स्थित सबरीमाला मंदिर भगवान अयप्पा के दर्शन दो महिलाएं बिंदू और कनकदुर्गा ने बुधवार को किए हैं। जिसके बाद से ही राज्य में विरोध हो रहा है।

Open in App

सबरीमाला मंदिर भगवान अयप्पा के दर्शन के बाद वहां भड़की हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। केरल में पिछले दो दिन से तनावग्रस्त माहौल है। इसी दौरान कन्नूर जिले के थलसरी में मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (CPM), आरएसएस और बीजेपी नेताओं पर भी हमले की बात सामने आ रही है। 

न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, शुक्रवार (5 जनवरी)  देर रात बीजेपी के सांसद के घर पर देसी बम फेंका गया। जबकि इससे कुछ घंटे पहले ही लेफ्ट पार्टी के विधायक के घर भर बम फेंका गया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

केरल के डीजीपी, लोकनाथ बेहरा ने इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने बताया,  कन्नूर जिले में कल रात हिंसा के सिलसिले में निरोधी हिरासत 33 लोग लिए गए हैं।  वहीं, पथानामथिट्टा जिले में हमलों के संबंध में 76 मामले दर्ज किए गए हैं और 110 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। 

पुलिस ने बताया कि बाइक पर सवार अज्ञात लोगों ने उत्तरी केरल के कन्नूर जिले में थलासेरी के पास मदापेडिकायिल में CPM के नेता एन शामसेर के घर पर बम फेंका। CPM के नेता एन शामसेर ने कहा, राज्य में हिसां आरएसएस द्वारा ड़काने की कोशिश की जा रही है। वे हिंसा पैदा करने और राज्य के शांतिपूर्ण माहौल को नष्ट करने का इरादा रखते हैं।''

334 लोगों का समूह हिरासत में 

केरल में विरोध के बाद पुलिस ने बताया कि 334 लोगों के एक समूह को एहतियातन हिरासत में लिया गया।

उन्होंने बताया कि हिंदू संगठनों की हड़ताल के कारण राज्य में हुई व्यापक हिंसा के बाद पुलिस ने हिंसक प्रदर्शनों में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए विशेष अभियान ‘ऑपरेशन ब्रोकन विंडो’ चलाया।

पुलिस ने एक विज्ञप्ति में बताया कि विशेष शाखा हिंसा में शामिल लोगों की सूची तैयार करेगी और उसे आगे की कार्रवाई के लिए जिला पुलिस प्रमुखों को सौंपेगी।

विज्ञप्ति में बताया गया है कि हिंसा के दोषियों की एक फोटो एलबम भी तैयार की जाएगी। हिंसा में शामिल आंदोलनकारियों को गिरफ्तार करने के लिए विशेष दल भी गठित किए जाएंगे।

इसमें कहा गया है कि संदिग्धों के मोबाइल फोन जब्त किए जाएंगे और उन्हें डिजिटल जांच के लिए भेजा जाएगा। उनके घरों पर हथियारों का पता लगाने के लिए छापे भी मारे जाएंगे।

इन दो महिलाओं ने रचा इतिहास 

विज्ञप्ति के अनुसार सोशल मीडिया पर कथित घृणा अभियान में शामिल लोगों के खिलाफ मामले भी दर्ज किए जाएंगे। राज्य में उस दिन से उग्र प्रदर्शन हो रहे हैं जब दो महिलाएं बिंदू और कनकदुर्गा ने बुधवार को तड़के सबरीमला मंदिर में भगवान अयप्पा के दर्शन किए। विभिन्न हिंदुत्व समर्थक समूहों के एक संगठन सबरीमला कर्म समिति और अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद द्वारा बुलाई हड़ताल बृहस्पतिवार को हिंसक प्रदर्शन में बदल गई।

(पीटीआई इनपुट के साथ) 

टॅग्स :सबरीमाला मंदिरभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)केरलआरएसएस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतपश्चिम एशिया में जारी युद्ध का भारत पर कम से कम प्रभाव पड़े?, पीएम मोदी बोले- भारतीयों के जीवन को खतरे में डालने वाली ‘खतरनाक’ टिप्पणी

भारतKerala Assembly Election 2026: त्रिशूर में पीएम मोदी आज करेंगे रोड शो, एनडीए उम्मीदवारों से होगी मुलाकात

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया