लाइव न्यूज़ :

सबरीमाला तीर्थयात्रा की व्यवस्था समयबद्ध तरीके से पूरी की जाएगी : मंत्री

By भाषा | Updated: October 30, 2021 22:55 IST

Open in App

पथनमथिट्टा (केरल), 30 अक्टूबर केरल देवस्वओम मंत्री के राधाकृष्णन ने शनिवार को कहा कि वार्षिक सबरीमाला तीर्थयात्रा के लिए व्यवस्था समयबद्ध तरीके से पूरी की जाएगी।

मंत्री पथनमथिट्टा, कोट्टायम और इडुक्की जिलों में व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए यहां के पास पम्पा में आयोजित एक उच्च स्तरीय मूल्यांकन बैठक के बाद मीडिया को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने विभिन्न सरकारी विभागों को एक संयुक्त कार्य योजना तैयार करने और वार्षिक तीर्थयात्रा मौसम से पहले इसे सरकार को सौंपने का निर्देश दिया।

उन्होंने कहा, “व्यवस्था समयबद्ध तरीके से पूरी की जाएंगी। इस साल भी महामारी के कारण तीर्थयात्रा को डिजिटल कतार के माध्यम से अनुमति दी गई है। हमने मंदिर में तीर्थयात्रियों की संख्या को प्रति दिन 25,000 तक सीमित कर दिया है। इस बार 10 लाख से अधिक भक्तों ने पहले ही तीर्थयात्रा के लिए पंजीकरण कराया है।”

उन्होंने कहा कि इस साल 470 केएसआरटीसी बसें तीर्थयात्रियों के लिए चलेंगी, जिनमें से 140 बसें निलक्कल और पम्पा आधार शिविरों के बीच श्रृंखलाबद्ध सेवा का संचालन करेंगी।

उन्होंने कहा, “स्वास्थ्य विभाग निलक्कल में कोविड-19 परीक्षण केंद्र स्थापित करेगा और पंपा, सन्निधानम व निलक्कल में अस्पताल काम करना शुरू कर देंगे। पांच आपातकालीन चिकित्सा केंद्र भी होंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र