लाइव न्यूज़ :

नागपुर, भोपाल और राउरकेला के एनआईटी में खुले एस-टीआईसी केंद्र

By भाषा | Updated: March 19, 2021 11:24 IST

Open in App

बेंगलुरु, 19 मार्च भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान (इसरो) के अध्यक्ष के सिवन ने राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, नागपुर, राउरकेला और भोपाल में तीन अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी उष्मायान केंद्रों (एस-टीआईसी) का उद्घाटन किया।

इसरो ने विश्वेश्वरैया राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, नागपुर (पश्चिमी क्षेत्र) के लिए, मौलाना आजाद राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, भोपाल (मध्य क्षेत्र) के लिए,, राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, राउरकेला (पूर्वी) क्षेत्र के लिए द्विपक्षीय मसौदा ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया है।

बृहस्पतिवार को इस मौके पर एक ऑनलाइन कार्यक्रम का आयोजन हुआ और इसमें अंतरिक्ष विभाग में सचिव सिवन ने विद्यार्थियों को अंतरिक्ष की दुनिया में उद्यमशीलता के रास्ते पर आगे बढ़ने के लिए उत्साहित किया।

इसरो ने एक बयान में सिवन को यह कहते हुए उद्धृत किया कि एस-टीआईसी की अवधारणा किसी तय क्षेत्र के एक बड़े शैक्षणिक संस्थान के साथ जुड़कर उसके अंतिम वर्ष के स्नातक, परास्नातक और अनुसंधान अध्येताओं को ‘भविष्य के उद्यमियों के’ रूप में तैयार करने का अवसर प्रदान करना है।

इन तीन नए एस-टीआईसी की स्थापना के साथ ही देश के छह क्षेत्रों में से प्रत्येक में इस तरह का एक एक केंद्र स्थापित करने का इसरो का लक्ष्य पूरा हो गया।

अगरतला स्थित राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (पूर्वोत्तर क्षेत्र) में, जालंधर स्थित डॉ बी आर आंबेडकर राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (उत्तरी क्षेत्र) और तिरुचिरापल्ली स्थित राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (दक्षिणी क्षेत्र) में पहले से ही ऐसे एस-टीआईसी कार्यरत हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह