लाइव न्यूज़ :

एस.शिवदास, दीपा बलसावर को मिलेगा ‘बिग लिट्ल बुक’ पुरस्कार

By भाषा | Updated: December 11, 2021 16:15 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 दिसंबर मलयालम में बाल साहित्य के क्षेत्र में पुस्तकों की रचना करने वाले एस. शिवदास को ‘बिग लिट्ल बुक’ पुरस्कार के लिए विजेता घोषित किया गया है जबकि इलस्ट्रेटर (चित्रांकन) का पुरस्कार दीपा बलसावर को दिया जाएगा।

‘बिग लिट्ल बुक’ पुरस्कार टाटा ट्रस्ट के पराग पहल के तहत भारतीय भाषाओं में बाल साहित्य में योगदान के लिए दिया जाता है।

इस वर्ष मई से जून के बीच नामांकन के समय पुरस्कार के छठे संस्करण के लिए 490 प्रविष्टियां प्राप्त हुई थीं। इस वर्ष लेखक श्रेणी में मलयालम भाषा को चुना गया जबकि इलस्ट्रेशन श्रेणी में किसी भी भाषा का नामांकन स्वीकार किया गया।

पिछले वर्षों में हिंदी, मराठी, बंगाली, कन्नड़ और अंग्रेजी भाषाओं में बच्चों के साहित्य के लिए पुरस्कार देने पर विचार हुए थे।

आयोजकों ने बताया कि विजेता का चयन भारतीय बाल साहित्य में उनके योगदान के आधार पर किया जाता है। कोट्टायम के रहने वाले शिवदास ने 200 से अधिक पुस्तकों का लेखन किया है।

पुरस्कार के बारे में उन्होंने कहा, ‘‘मेरा मानना है कि बाल साहित्य लेखक के तौर पर यह मेरे कॅरियर की नई शुरुआत है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारत अधिक खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो