लाइव न्यूज़ :

रूस के संसदीय चुनाव पूरी तरह कानून के दायरे में संपन्न हुए:रूसी दूतावास

By भाषा | Updated: September 25, 2021 22:07 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 25 सितंबर भारत में रूसी दूतावास ने शनिवार को कहा कि पिछले सप्ताह रूस में हुए संसदीय चुनाव देश के कानून और अंतरराष्ट्रीय मानदंडों के पूर्ण अनुपालन में संपन्न हुए।

दूतावास ने चुनाव को लेकर एक बयान जारी किया, जिसमें उसने कहा कि भारत में कुछ मीडिया रिपोर्ट में रूस के चुनाव की आलोचना की गई है, जिनमें से ज्यादातर में पश्चिमी सूत्रों का हवाला दिया गया है।

दूतावास के एक प्रवक्ता ने कहा, ''हम समझते हैं कि ऐसी मीडिया रिपोर्ट भारत के आधिकारिक रुख को नहीं दर्शाती हैं। हमने देखा है कि हमारे सभी भारतीय मित्रों और भागीदारों ने किस तरह सकारात्मक प्रतिक्रिया व्यक्त की है।''

उन्होंने कहा, '' इसमें कोई संदेह नहीं है कि हमारे चुनाव रूसी और अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रावधानों के पूर्ण अनुपालन में हुए। वैसे, यह साबित करने के लिए वहां भारत सहित 59 देशों के 249 अंतरराष्ट्रीय पर्यवेक्षक और 10 अंतरराष्ट्रीय संगठन मौजूद थे। आज यह स्पष्ट है कि हमारे आलोचक रूसी चुनावी प्रणाली को बदनाम करने में विफल रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह