लाइव न्यूज़ :

रूसी महिला ने छठी मंजिल से कूदकर की आत्महत्या

By भाषा | Updated: January 24, 2021 13:55 IST

Open in App

मथुरा, 24 जनवरी उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के वृन्दावन में एक रूसी महिला ने बीती शाम एक भवन की छठी मंजिल से कथिततौर पर कूदकर आत्महत्या कर ली।

पुलिस अधीक्षक (शहर) मार्तंड प्रकाश सिंह ने बताया कि शनिवार शाम करीब सात बजे सूचना मिली थी कि एक विदेशी महिला ने वृन्दावन में  'वृन्दावन धाम अपार्टमेंट' (जिसे रशियन बिल्डिंग भी कहा जाता है) की छठी मंजिल से कूदकर जान दे दी है।

उन्होंने बताया कि महिला का नाम टिटिआना ख्मेलोवस्क्या है, पासपोर्ट के मुताबिक उसकी उम्र 40 वर्ष है और वह करीब एक वर्ष से वृन्दावन में रहकर कृष्ण भक्ति कर रही थी।

  उन्होंने बताया कि घटना के बाद फॉरेंसिक साक्ष्य एकत्र किए गए हैं तथा पुलिस मामले की जांच कर रही है।

उन्होंने बताया कि महिला की मित्रों का कहना है कि वह पिछले कई दिनों से भगवान कृष्ण से मिलने की इच्छा व्यक्त कर रही थी।

पुलिस ने इस मामले की सूचना रूस के दूतावास समेत सभी आवश्यक संस्थानों को भेज दी है तथा स्थानीय पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत अधिक खबरें

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो