लाइव न्यूज़ :

Russia Ukriane Crisis: रूसी राष्ट्रपति पुतिन से पीएम मोदी ने की 50 मिनट बात, कहा-यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की से सीधे वार्ता करें

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 7, 2022 16:09 IST

Russia Ukriane Crisis: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच बातचीत ऐसे समय में हुई है, रूस ने नागरिकों की निकासी के लिए सोमवार सुबह से संघर्ष-विराम के साथ कई क्षेत्रों में मानवीय गलियारों को खोलने की घोषणा की।

Open in App
ठळक मुद्देदेशों के नागरिक वहां से सुरक्षित निकलने की कोशिश में जुटे हैं।दोनों नेताओं ने यूक्रेन की उभरती परस्थितियों पर चर्चा की। भारत भी छात्रों समेत अपने नागरिकों को निकालने के लिए हरसंभव प्रयास कर रहा है।

Russia Ukriane Crisis: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से फोन पर बात की। फोन कॉल करीब 50 मिनट तक चली। उन्होंने यूक्रेन में उभरती स्थिति पर चर्चा की। राष्ट्रपति पुतिन ने यूक्रेनी और रूसी टीमों के बीच वार्ता की स्थिति पर पीएम मोदी को जानकारी दी।

उन्होंने रूसी राष्ट्रपति से गुजारिश की कि दोनों देशों के प्रतिनिधिमंडलों के बीच चल रही बातचीत के अलावा वह सीधे यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की से वार्ता करें। यह जानकारी आधिकारिक सूत्रों ने दी। पुतिन और मोदी के बीच बातचीत ऐसे समय में हुई है, रूस ने नागरिकों की निकासी के लिए सोमवार सुबह से संघर्ष-विराम के साथ कई क्षेत्रों में मानवीय गलियारों को खोलने की घोषणा की।

उत्तर, दक्षिण और मध्य यूक्रेन के शहरों में रूस की लगातार जारी गोलाबारी के बीच हजारों यूक्रेनी व अन्य देशों के नागरिक वहां से सुरक्षित निकलने की कोशिश में जुटे हैं। भारत भी छात्रों समेत अपने नागरिकों को निकालने के लिए हरसंभव प्रयास कर रहा है। सूत्रों ने बताया, ‘‘दोनों नेताओं ने यूक्रेन की उभरती परस्थितियों पर चर्चा की।

राष्ट्रपति पुतिन ने प्रधानमंत्री मोदी को यूक्रेन और रूस के दलों के बीच जारी वार्ता की स्थिति से अवगत कराया।’’ सूत्रों ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति पुतिन से आग्रह किया कि दोनों देशों के प्रतिनिधिमंडलों के बीच चल रही बातचीत के अतिरिक्त वह सीधे यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की से वार्ता करें।

प्रधानमंत्री मोदी ने सूमी सहित यूक्रेन के कुछ अन्य शहरों में संघर्ष विराम और मानवीय गलियारों को खोलने की घोषणा की सराहना की और सूमी से भारतीय नागरिकों की सुरक्षित निकासी के महत्व पर जोर दिया। सूत्रों ने बताया, ‘‘राष्ट्रपति पुतिन ने प्रधानमंत्री मोदी को आश्वस्त किया कि भारतीयों को सुरक्षित निकालने में वह हरसंभव सहयोग करेंगे।’’

रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध आरंभ होने के बाद मोदी और पुतिन के बीच यह तीसरी वार्ता थी। भारत, रूस और यूक्रेन के शीर्ष नेताओं से युद्ध को तत्काल समाप्त करने तथा वार्ता और कूटनीति के जरिए मतभेदों को दूर करने की अपील करता आ रहा है। 

टॅग्स :रूस-यूक्रेन विवादनरेंद्र मोदीव्लादिमीर पुतिनवोलोदिमीर जेलेंस्कीरूसयूक्रेन
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

विश्वRussia Plane Crash: रूसी सैन्य विमान क्रीमिया में क्रैश, 29 यात्रियों की गई जान, तकनीकी चूक का संदेह

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया