लाइव न्यूज़ :

Russia Ukraine War: खारकीव में सभी भारतीय नागरिकों को सलाह, तत्काल छोड़ें शहर, यूक्रेन में भारतीय दूतावास ने जारी की एडवाइजरी

By सतीश कुमार सिंह | Updated: March 2, 2022 17:42 IST

Russia Ukraine War: रूस, यूक्रेन के खारकीव शहर में मेडिकल के 21 वर्षीय भारतीय छात्र की मौत के मामले की जांच करेगा। भारत में रूस के राजदूत पद के लिए नामित डेनिस अलीपोव ने यह जानकारी दी।

Open in App
ठळक मुद्देनवीन शेखरप्पा ज्ञानगौदर की मंगलवार को खारकीव में भारी गोलाबारी में मौत हो गई थी।नवीन कर्नाटक के हावेरी जिले के चलगेरी के रहने वाले थे। भारतीय अधिकारी खारकीव में स्थानीय प्रशासन के संपर्क में हैं ताकि शव को वापस लाया जा सके।

Russia Ukraine War: यूक्रेन में स्थित भारतीय दूतावास ने सभी भारतीय नागरिकों से तत्काल खारकीव छोड़ देने के लिए कहा है। यूक्रेन स्थित भारतीय दूतावास ने खारकीव में मौजूद भारतीयों से जितनी जल्दी हो सके, पेसोचिन, बाबाये और बेजलीयुदोव्का की ओर जाने को कहा है। 

भारतीय दूतावास ने ट्वीट किया, ‘‘ हर परिस्थिति में वे इन स्थानों पर आज यूक्रेन के समय के अनुसार छह बजे (1800) तक पहुंच जाएं। ’’ दूतावास ने कहा कि खारकीव में सभी भारतीयों के लिये महत्वपूर्ण परामर्श है कि वे अपनी रक्षा एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए तत्काल खारकीव छोड़ दें और जल्द से जल्द पेसोचिन, बाबाये और बेजलीयुदोव्का पहुंचें।

यूक्रेन स्थित भारतीय दूतावास ने यह परामर्श ऐसे समय में दिया है जब यूक्रेन पर रूस के हमले के कारण इस पूर्वी यूरोपीय देश में हालात अत्यधिक खराब हो गए हैं । खासतौर पर खारकीव पर हमले तेज होने की खबरें आ रही हैं । यूक्रेन के दूसरे सबसे बड़े शहर खारकीव में क्षेत्रीय पुलिस और खुफिया मुख्यालय पर हुए हमले का एक वीडियो ऑनलाइन प्रसारित हो रहा है, जिसमें दिख रहा है कि एक इमारत की छत विस्फोट से उड़ गई और उसकी ऊपरी मंजिल पर आग लग गई है।

भारत ने यूक्रेन में फंसे अपने नागरिकों को देश वापस लाने के लिये ‘ऑपरेशन गंगा’ अभियान शुरू किया है। इसके तहत भारतीयों को जमीनी सीमा चौकियों के जरिए यूक्रेन से निकलने के बाद हंगरी, रोमानिया, पोलैंड और स्लोवाकिया से हवाई मार्ग से स्वदेश लाया जा रहा है।

रूस, यूक्रेन के खारकीव शहर में मेडिकल के 21 वर्षीय भारतीय छात्र की मौत के मामले की जांच करेगा। भारत में रूस के राजदूत पद के लिए नामित डेनिस अलीपोव ने यह जानकारी दी। खारकीव नेशनल मेडिकल यूनिवर्सिटी में चौथे वर्ष के मेडिकल के छात्र नवीन शेखरप्पा ज्ञानगौदर की मंगलवार को खारकीव में भारी गोलाबारी में मौत हो गई थी।

टॅग्स :रूस-यूक्रेन विवादरूसव्लादिमीर पुतिनवोलोदिमीर जेलेंस्की
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वRussia Plane Crash: रूसी सैन्य विमान क्रीमिया में क्रैश, 29 यात्रियों की गई जान, तकनीकी चूक का संदेह

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्ववोलोडिमिर जेलेंस्की का दावा; रूस-ईरान ने मिलाया हाथ? पेश किए खुफिया सहयोग के सबूत

ज़रा हटकेVladimir Putin घुटनों पर बैठे! गोल्ड मेडलिस्ट को ऐसे सम्मानित किया, वीडियो वायरल

विश्वमुफ्त टिकट और 2600 डॉलर बोनस, स्वेच्छा से अमेरिका छोड़ दें?, अवैध अप्रवासियों से परेशान ट्रंप, ताजमहल, कोलंबिया और चीन के प्रमुख स्थलों की तस्वीरों का इस्तेमाल?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया