लाइव न्यूज़ :

भारत के साथ मिलकर रूस करेगा कोविड-19 के स्पुतनिक-5 टीके का उत्पादन: रूसी राजदूत

By भाषा | Updated: December 21, 2020 22:03 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 दिसंबर रूस के राजदूत निकोले कुदाशेव ने सोमवार कहा कि उनका देश भारत के साथ मिलकर कोविड-19 के लिए स्पुतनिक-5 टीके का उत्पादन करेगा और दवा क्षेत्र की बड़ी भारतीय कंपनी डॉ. रेड्डीज लैबोरेटरीज उसका उत्पादन करेगी।

कुदाशेव ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘हम कोविड-19 का मुकाबला करने के लिए भारत के साथ मिलकर कठिन परिश्रम कर रहे हैं और अब हम डॉ. रेड्डीज लैबोरेटरीज के संयंत्र में स्पुतनिक-5 टीके का मिलकर उत्पादन करने की ओर बढ़ रहे हैं, जिसका उपयोग भारत, रूस और अन्य देशों में किया जाएगा। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमने इस साल बड़े पैमाने पर एक-दूसरे को साथ दिया है जब हमने हजारों रूसी और भारतीय नागरिकों के स्वदेश लौटने का इंतजाम किया।’’

ग्यारह अगस्त को रूस कोरोना वायरस टीके का पंजीकरण कराने वाला दुनिया का पहला देश बन गया था। इस टीके का नाम स्पुतनिक-5 रखा गया।

देश के स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा घोषित अंतरिम परीक्षण नतीजे के अनुसार स्पुतनिक ने कोविड-19 को रोकने में 92 फीसदी प्रभावकारिता दिखायी है।

सितंबर, 2020 में डॉ. रेड्डीज और रसियन डायरेक्ट इनवेस्टमेंट फंड (रूस के संप्रभु संपदा कोष) ने भारत में स्पुतनिक-5 के क्लीनिकल परीक्षण एवं उसके वितरण के लिए साझेदारी की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 89 लोग की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद ईरान में तेल रिफाइनरी पर हमला, तेहरान ने कुवैत और यूएई पर किया अटैक?

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग