लाइव न्यूज़ :

रूस ने भारत को 20 टन चिकित्सा सामग्रियों की आपूर्ति की

By भाषा | Updated: April 29, 2021 14:12 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 29 अप्रैल रूस ने बृहस्पतिवार को भारत को 20 टन चिकित्सा सामग्रियों की आपूर्ति की जिनमें आक्सीजन सांद्रक, वेंटीलेटर, दवा शामिल हैं । रूस की ओर से भारत को यह सहायता ऐसे समय में की गई है जब देश कोरोना वायरस संक्रमण की दूसरी लहर की चुनौतियों का सामना कर रहा है ।

रूस की नागरिक आपदा सेवाओं की देखरेख करने वाली सरकारी एजेंसी ‘इमरकॉम’ द्वारा परिचालित दो परिवहन विमानों से चिकित्सा सामग्रियां दिल्ली लायी गईं।

रूस द्वारा इन राहत सामग्रियों की आपूर्ति तब की गई है जब एक दिन पहले ही महामारी की स्थिति और उससे निपटने को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से टेलीफोन पर बातचीत हुई है।

रूसी राजदूत निकोलाई कुदाशेव ने कहा, ‘‘ रूसी इमरकॉम द्वारा परिचालित दो अति आवश्यक उड़ान यहां पहुंची जिनमें 20 टन माल लाया गया । इनमें आक्सीजन सांद्रक, फेफड़े के वातायन संबंधी उपकरण, मॉनिटर तथा कोरोना वायरस रोधी एवं अन्य आवश्यक दवा शामिल हैं।’’

उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच अभी कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ संयुक्त लड़ाई सहयोग का महत्वपूर्ण क्षेत्र है ।

उन्होंने कहा, ‘‘ इसमें मई 2021 से स्पूतनिक वी टीके की आपूर्ति और बाद में भारत में इसका उत्पादन शामिल है।’’

रूसी राजदूत ने कहा कि चिकित्सा विज्ञाान और कोरोना वायरस के नये स्वरूप से निपटने का रास्ता द्विपक्षीय सहयोग में शामिल है ।

कुदाशेव ने कहा कि रूस भारत की स्थिति पर करीबी नजर रखे हुए है जो कोरोना वायरस संक्रमण के फैलने के कारण अधिक गंभीर हो रहा है ।

उन्होंने पिछले वर्ष महामारी शुरू होने पर भारत की ओर से हाइड्रोक्सिक्लोरोक्वीन की आपात आपूर्ति का भी जिक्र किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू