लाइव न्यूज़ :

रूस ने भारत की मदद के लिए भेजा 22 टन मेडिकल सामान, पीएम मोदी ने रूसी राष्ट्रपति का जताया आभार

By दीप्ती कुमारी | Updated: April 29, 2021 16:24 IST

गुरूवार को रूस ने भारत की कोरोना से जंग में मदद के लिए 22 टन मेडिकल सामान भेजा है । रूसी राजदूत ने कहा कि रूस 1 मई से भारत को वैक्सीन की डिलवरी करना शुरू कर देगा ।

Open in App
ठळक मुद्देरूस ने भारत को भेजा 22 टन मेजिकल समाना, कहा- 1 मई से होगी वैक्सीन की डिलवरीभारत में रूसी राजदूत ने कहा, भारत हमारा पुराना दोस्त , इसलिए हमने कोविड-19 के मद्देनजर मानवीय सहायता भेजने का प्रयास किया मुश्किल घड़ी में मदद के लिए पीएम मोदी ने रूसी राष्ट्रपति का किया शुक्रिया

दिल्ली : कोरोना वायरस की दूसरी लहर का प्रकोप जारी है और देश में जरूरी मेडिकल आपूर्ति के लिए लोग भटक रहे हैं । ऐसे में भारत के सबसे पुराने मित्र रूस ने गुरूवार को 22 टन मेडिकल सामान देश के लिए भेजा है । इस बात की जानकारी  भारत में रूस के राजदूत निकोले आर कुदाशेव ने अपने एक बयान में दी । कुदावेश के अनुसार रूसी विमान द्वारा भारत में 20 ऑक्सीजन उत्पादन इकाइयां, 75 वेंटिलेंटर और दवाओं के 2 लाख पैक भेजे गए हैं । 

रूस जल्द भेजेगा कोरोना वैक्सीन

कुदाशेव ने कहा कि रूस भारत की स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है लेकिन कोरोना वायरस का प्रकोप देश में बढ़ता जा रहा है । कुदाशेव ने कहा कि हम भारत के साथ पारंपरिक और मैत्रीपूर्ण संबंधों के कारण उनके प्रति  गहरी सहानभूति रखते हैं ।  उन्होंने कहा कि रूसी संघ ने दोनों देशों के बीच परस्पर विशेष और विशेषाधिकार प्राप्त साझेदारी के तहत कोविड-19 के सहयोग के लिए रूस ने मानवीय सहायता भेजने का फैसला लिया ।  साथ ही रूसी राजदूत ने 1  मई से स्पुतनिक वैक्सीन की डिलीवरी और जल्द ही भारत में वैक्सीन को बनाने के लिए सुविधाजनक परिस्थितियों पर बात की ।  

पीएम  ने रूसी राष्ट्रपति का किया शुक्रिया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच फोन पर बात हुई । उसके बाद रूस ने भारत को राहत सामग्री भेजी । इसपर पीएम मोदी ने भी रूसी राष्ट्रपति का भारत की मदद करने के लिेए धन्यवाद किया  ।रूस ने भारत को भेजा 22 टन मेजिकल समाना, कहा- 1 मई से होगी वैक्सीन की डिलवरी 

टॅग्स :कोरोना वायरसरूस
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वRussia Plane Crash: रूसी सैन्य विमान क्रीमिया में क्रैश, 29 यात्रियों की गई जान, तकनीकी चूक का संदेह

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्ववोलोडिमिर जेलेंस्की का दावा; रूस-ईरान ने मिलाया हाथ? पेश किए खुफिया सहयोग के सबूत

ज़रा हटकेVladimir Putin घुटनों पर बैठे! गोल्ड मेडलिस्ट को ऐसे सम्मानित किया, वीडियो वायरल

विश्वमुफ्त टिकट और 2600 डॉलर बोनस, स्वेच्छा से अमेरिका छोड़ दें?, अवैध अप्रवासियों से परेशान ट्रंप, ताजमहल, कोलंबिया और चीन के प्रमुख स्थलों की तस्वीरों का इस्तेमाल?

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल