लाइव न्यूज़ :

भारतीय नागरिक का शव भारत लाने की अनुमति नहीं दे रहा रूस:कांग्रेस नेता

By भाषा | Updated: November 7, 2021 18:20 IST

Open in App

कोटा (राजस्थान), सात नवंबर कांग्रेस के एक नेता ने रविवार को आरोप लगाया कि रूस के अधिकारी राजस्थान के एक परिवार को 45 वर्षीय भारतीय नागरिक का शव घर लाने की अनुमति नहीं दे रहे हैं, जिसका निधन जुलाई में रूस में हो गया था।

बूंदी के चरमेश शर्मा ने बताया कि उदयपुर के गोदवा गांव के निवासी हितेंद्र गरासिया रोजगार के सिलसिले में एक एजेंट के जरिए गत अप्रैल में रूस गए थे।

उन्होंने बताया कि रूस में स्थित भारतीय दूतावास से मिली जानकारी के अनुसार जयपुर के पासपोर्ट कार्यालय ने 17 सितंबर गरासिया के परिवार को सूचित किया कि उनका निधन हो गया है और रूसी पुलिस ने 17 जुलाई को शव बरामद किया था।

कांग्रेस नेता ने दावा किया कि रूसी अधिकारियों ने कहा था कि वे मौत के मामले की जांच पूरी होने के बाद शव सौंप देंगे और परिजनों को शव रूस में ही दफनाना होगा।

उन्होंने दावा किया कि रूसी अधिकारियों ने शव की अंत्येष्टि करने और इसे रूस बाहर ले जाने की अनुमति देने से इंकार कर दिया।

शर्मा ने कहा कि उन्होंने इस मामले में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्री एस जयशंकर को एक ऑनलाइन शिकायत भेजी थी।

विदेश मंत्रालय की तरफ से इस मामले में तत्काल प्रतिक्रिया नहीं मिल सकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां