लाइव न्यूज़ :

रूस, ईरान ने अफगानिस्तान पर भारत की ओर से आयोजित वार्ता में हिस्सा लेने की पुष्टि की

By भाषा | Updated: November 5, 2021 18:38 IST

Open in App

नयी दिल्ली, पांच नवंबर रूस, ईरान और लगभग सभी मध्य एशियाई देशों ने अफगानिस्तान पर एक क्षेत्रीय सुरक्षा वार्ता में अपनी भागीदारी की पुष्टि की है, जिसकी मेजबानी भारत द्वारा 10 नवंबर को की जाएगी। आधिकारिक सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

सूत्रों ने कहा कि वार्ता में हिस्सा नहीं लेने की पाकिस्तान की मीडिया की टिप्पणी दुर्भाग्यपूर्ण है, लेकिन आश्चर्यजनक नहीं है। सूत्रों ने कहा कि यह टिप्प्णी अफगानिस्तान को अपना ‘‘संरक्षित देश’’ के रूप में देखने की इस्लामाबाद की मानसिकता दिखाती है।

सूत्रों ने कहा कि इस मामले में भारत के खिलाफ पाकिस्तान की टिप्पणी अफगानिस्तान में अपनी ‘‘हानिकारक भूमिका’’ से ध्यान हटाने का एक असफल प्रयास है।

तालिबान के अफगानिस्तान में सत्ता पर काबिज होने के बाद भारत अफगानिस्तान में समग्र सुरक्षा स्थिति पर चर्चा करने के लिए वार्ता की मेजबानी कर रहा है। यह वार्ता इसमें भाग लेने वाले देशों के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों के स्तर पर आयोजित की जाएगी। भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल संवाद की अध्यक्षता करेंगे।

सूत्रों ने कहा कि इस प्रारूप में पहले की दो बैठकें ईरान में सितंबर 2018 और दिसंबर 2019 में आयोजित की जा चुकी हैं। सूत्रों ने कहा कि भारत में तीसरी बैठक महामारी के कारण आयोजित नहीं की जा सकी थी।

एक सूत्र ने कहा, ‘‘भारत के निमंत्रण पर जबरदस्त प्रतिक्रिया देखने को मिली है। मध्य एशियाई देशों के साथ-साथ रूस और ईरान ने भी भागीदारी की पुष्टि की है। उत्साही प्रतिक्रिया अफगानिस्तान में शांति और सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए क्षेत्रीय प्रयासों में भारत की भूमिका से जुड़े महत्व की प्रतिपुष्टि है।’’

सूत्रों ने कहा कि यह पहली बार है कि जब न केवल अफगानिस्तान के तत्काल पड़ोसी बल्कि मध्य एशियाई देश इस प्रारूप में हिस्सा ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि बातचीत के लिए चीन और पाकिस्तान को भी निमंत्रण दिया गया है और औपचारिक प्रतिक्रिया की प्रतीक्षा है।

सूत्र ने कहा, ‘‘हालांकि, पाकिस्तान ने मीडिया के माध्यम से संकेत दिया है कि वह इसमें शामिल नहीं होगा। पाकिस्तान का फैसला दुर्भाग्यपूर्ण है, लेकिन आश्चर्यजनक नहीं है। यह अफगानिस्तान को अपने संरक्षण वाले देश के रूप में देखने की उसकी मानसिकता को दर्शाता है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘पाकिस्तान ने इस प्रारूप की पिछली बैठकों में हिस्सा नहीं लिया है। भारत के खिलाफ उसकी मीडिया टिप्पणियां अफगानिस्तान में उसकी हानिकारक भूमिका से ध्यान हटाने का एक असफल प्रयास है।

सूत्रों ने कहा कि भारत द्वारा अगले सप्ताह आयोजित बैठक में उच्च स्तरीय भागीदारी अफगानिस्तान की स्थिति के बारे में क्षेत्रीय देशों की व्यापक और बढ़ती चिंता और एकदूसरे के साथ परामर्श एवं समन्वय करने की उनकी इच्छा को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि इस प्रक्रिया में भारत की अहम भूमिका है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos