लाइव न्यूज़ :

रूस-भारत-चीन के विदेश मंत्रियों की बैठक 26 नवंबर को होगी

By भाषा | Updated: November 25, 2021 22:45 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 25 नवंबर भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर, उनके चीनी समकक्ष वांग यी और रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव के बीच शुक्रवार को डिजिटल तरीके से वार्ता होगी जिसमें मुख्य रूप से वैश्विक मुद्दों पर चर्चा होगी।

विदेश मंत्रालय के अनुसार, रूस, भारत और चीन (आरआईसी) के त्रिपक्षीय 'फ्रेमवर्क' के तहत शुक्रवार (26 नवंबर) को होने वाली इस बैठक की अध्यक्षता विदेश मंत्री एस जयशंकर करेंगे।

विदेश मंत्रालय के बयान के अनुसार, विदेश मंत्री एस जयशंकर की अध्यक्षता में रूस, भारत और चीन (आरआईसी) समूह के विदेश मंत्रियों की 18वीं बैठक शुक्रवार 26 नवंबर को डिजिटल तौर पर वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से होगी।

तीनों देशों के विदेश मंत्रियों के बीच अफगानिस्तान सहित परस्पर हित के विभिन्न क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है।

बयान के अनुसार, इस बैठक में तीनों देशों के विदेश मंत्रियों के बीच क्षेत्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय महत्व के विभिन्न मुद्दों सहित आरआईसी त्रिपक्षीय सहयोग को मजबूत बनाने के बारे में चर्चा किये जाने की संभावना है।

आरआईसी रूपरेखा के तहत तीनों देशों के विदेश मंत्री समय-समय पर द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के अपने हितों के मामलों/मुद्दों पर चर्चा के लिए मिलते हैं।

बयान के अनुसार, आरआईसी समूह के विदेश मंत्रियों की पिछली बैठक मास्को में सितंबर 2020 में हुई थी और इसके बाद भारत ने इसकी अध्यक्षता का दायित्व संभाला।

इसमें कहा गया कि शुक्रवार को होने वाली बैठक के बाद भारत अगले एक वर्ष के लिये आरआईसी की अध्यक्षता चीन को सौंपेगा।

यह बैठक पूर्वी लद्दाख में सीमा पर जारी गतिरोध के बीच हो रही है।

जयशंकर और वांग के बीच सितंबर में ताजिकिस्तान की राजधानी दुशांबे में भी द्विपक्षीय वार्ता हुई थी। दोनों नेता वहां शंघाई कोऑपरेशन ऑर्गेनाइजेशन (एससीओ) की बैठक में शामिल होने गए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू