लाइव न्यूज़ :

रूस को उम्मीद, ‘स्पूतनिक वी’ को डीसीजीआई से जल्द मिलेगी मंजूरी

By भाषा | Updated: April 12, 2021 22:16 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 अप्रैल रूस ने सोमवार को उम्मीद जताई कि उसके कोविड रोधी टीके ‘स्पूतनिक वी’ को भारत के औषधि महानियंत्रक (डीसीजीआई) से मंजूरी मिलने की प्रक्रिया जल्द पूरी होगी।

इससे पहले, आज एक विशेषज्ञ समिति ने भारत में ‘स्पूतनिक वी’ के आपात इस्तेमाल की मंजूरी की सिफारिश की।

रूसी राजदूत निकोलय कुदाशेव ने ट्वीट किया, ‘‘हमने इस रिपोर्ट को देखा है कि विशेषज्ञों की समिति ने भारत में स्पूतनिक वी के इस्तेमाल की सिफारिश की है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘यह कदम निश्चित ही कोविड-19 महामारी से लड़ाई में भारत सरकार के प्रयासों में योगदान देगा। हमें उम्मीद है कि डीसीजीआई से मंजूरी मिलने की प्रक्रिया जल्द पूरी होगी।’’

इससे पहले, आज केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) की विषय विशेषज्ञ समिति (एसईसी) ने ‘स्पूतनिक वी’ के आपात इस्तेमाल को मंजूरी दिए जाने के डॉ. रेड्डीज लैबोरैटरीज के आवेदन पर सोमवार को संज्ञान लिया।

डीसीजीआई इस सिफारिश पर अंतिम निर्णय लेगा। यदि इस टीके को मंजूरी मिल जाती है तो यह भारत में उपलब्ध तीसरा कोविड-19 रोधी टीका होगा।

सूत्रों ने कहा कि देश में आपात इस्तेमाल के लिए इस टीके का रूस से आयात किया जाएगा।

डॉ. रेड्डीज ने पिछले साल सितंबर में इस टीके के चिकित्सकीय परीक्षण और भारत में इसके वितरण अधिकार के लिए ‘रशियन डायरेक्ट इन्वेस्टमेंट फंड’ (आरडीआईएफ) के साथ भागीदारी शुरू की थी।

देश में भारत बायोटेक के ‘कोवैक्सीन’ और सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया द्वारा निर्मित ऑक्सफोर्ड-एस्ट्रोजेनेका के ‘कोविशील्ड’ टीके को पहले ही आपात इस्तेमाल की मंजूरी मिल चुकी है।

‘स्पूतनिक वी’ के तीसरे चरण के परीक्षण के अंतरिम विश्लेषण में इसके 91.6 प्रतिशत प्रभावी होने की बात सामने आई जिसमें रूस के 19,866 स्वयंसेवियों पर किए गए परीक्षण का डेटा शामिल किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

क्रिकेट35 लाख रुपये की घड़ी?, पंजाब किंग्स मालकिन प्रीति जिंटा ने दिखाया जलवा, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: दोसर भवन चौक पर डेटोनेटर और जिलेटिन मिलने की खबर

भारत अधिक खबरें

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए