रस्किन बांड, विनोद कुमार शुक्ल और छह अन्य लेखक साहित्य अकादमी फेलोशिप के लिए चुने गए

By भाषा | Updated: September 19, 2021 00:45 IST2021-09-19T00:45:29+5:302021-09-19T00:45:29+5:30

Ruskin Bond, Vinod Kumar Shukla and six other writers selected for Sahitya Akademi fellowship | रस्किन बांड, विनोद कुमार शुक्ल और छह अन्य लेखक साहित्य अकादमी फेलोशिप के लिए चुने गए

रस्किन बांड, विनोद कुमार शुक्ल और छह अन्य लेखक साहित्य अकादमी फेलोशिप के लिए चुने गए

नयी दिल्ली, 18 सितंबर अंग्रेजी भाषा के विख्यात लेखक रस्किन बांड, हिंदी साहित्यकार विनोद कुमार शुक्ल और छह अन्य लेखकों का चयन शनिवार को साहित्य अकादमी फेलोशिप के लिए किया गया।

साहित्य अकादमी ने एक बयान में कहा कि अकादमी की आम परिषद ने अध्यक्ष डॉक्टर चंद्रशेखर काम्बर की अध्यक्षता में एक बैठक में अपने सर्वोच्च सम्मान - फेलोशिप की घोषणा की।

फेलोशिप पाने वाले अन्य लेखकों में सिरशेंदु मुखोपाध्याय (बांग्ला), एम लीलावती (मलयालम), डॉक्टर भालचंद्र नेमाडे (मराठी), डॉक्टर तेजवंत सिंह गिल (पंजाबी) ,स्वामी रामभद्राचार्य (संस्कृत) और इंदिरा पार्थसारथी (तमिल) शामिल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Ruskin Bond, Vinod Kumar Shukla and six other writers selected for Sahitya Akademi fellowship

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे