लाइव न्यूज़ :

रेल मंत्री पीयूष गोयल ने बताई सरकारी नौकरी के आकर्षण की ये मुख्य वजह

By भाषा | Updated: January 16, 2019 05:15 IST

गोयल और मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर सीआईआई के नौकरी एवं आजीविका कार्यशाला में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि सरकार ने पिछले पांच साल में काफी नौकरियां प्रदान की हैं । हालांकि आंकड़ों का संकलन करने वाले स्रोत इसे पकड़ने में असमर्थ रहे। 

Open in App

रेल मंत्री पीयूष गोयल का कहना है कि सरकारी नौकरियों में प्रदर्शन चाहे कैसा भी हो लेकिन नौकरी का सुरक्षित रहना, इसके आकर्षण की मुख्य वजह है। केंद्रीय मंत्री का कहना है कि इस तरह की नौकरियों में बड़ी संख्या में आवेदकों को देखकर यह नहीं समझा जाना चाहिए कि देश में रोजगार के अन्य अवसर उपलब्ध नहीं है। 

गोयल और मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर सीआईआई के नौकरी एवं आजीविका कार्यशाला में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि सरकार ने पिछले पांच साल में काफी नौकरियां प्रदान की हैं । हालांकि आंकड़ों का संकलन करने वाले स्रोत इसे पकड़ने में असमर्थ रहे। 

जावड़ेकर ने कहा कि वैसे लोग जो अपनी पसंद के कारण नौकरी नहीं करना चाहते हैं, उन्हें ‘बेरोजगार’ नहीं कहा जा सकता। रेल मंत्री ने रेलवे में कुछ पदों के लिए 1.5 करोड़ लोगों के आवेदन का हवाला देते हुए कहा कि इस तरह के आंकड़ों का इस्तेमाल देश में बेरोजगारी के दर को दिखाने के लिए किया जाता है। 

गोयल ने कहा, ‘‘ भारत में पारंपरिक रूप से लोगों में सरकारी नौकरियों के प्रति ज्यादा आकर्षण है। लोग सोचते हैं कि अगर उन्हें सरकारी नौकरी मिल जाए तो उन्हें पूरी जिंदगी चिंता करने की जरूरत नहीं है। वह स्थायी हैं। और अगर वह गलत व्यवहार करते हैं या अपने काम में अच्छे भी नहीं पाए जाते तो भी कोई बात नहीं क्योंकि यूनियन यह सब देख लेंगे। यह वास्तविकता है।' 

मंत्री ने कहा कि नौकरियों के वैकल्पिक अवसर बढ़े हैं और नए सेक्टर स्वरोजगार को बढ़ावा दे रहे हैं। ये आंकड़े श्रम आंकड़े में दर्ज नहीं हो रहे हैं। गोयल ने कहा कि सरकारी प्रणाली के उन्नयन और बदलाव की जरूरत है। 

जावड़ेकर ने कहा कि प्रामाणिक आकंड़ों को जमा किए जाने की जरूरत थी। मानव संसाधन विकास मंत्री ने कहा कि लोगों में ‘सरकारी नौकरियों के आकर्षण’ को समझने की जरूरत है। 

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह