लाइव न्यूज़ :

उत्तराखंड में ग्रामीण तालाबों, अन्य जलाशयों का पुनरुद्धार किया जाएगा: मुख्यमंत्री

By भाषा | Updated: June 5, 2021 16:33 IST

Open in App

देहरादून, पांच जून उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने शनिवार को कहा कि राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में तालाबों और अन्य जलाशयों का एक साल के अंदर पुनरुद्धार किया जाएगा तथा जलवायु परिवर्तन से संबंधित विषयों पर ध्यान देने के लिए अगले वित्त वर्ष से जलवायु बजट आवंटन प्रारंभ किया जाएगा।

रावत ने विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर यहां जीएमएस रोड पर स्थित अपने भागीरथीपुरम आवास पर पौधारोपण किया और सभी से पर्यावरण संरक्षण में योगदान के लिए पौधे लगाने की अपील की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज ग्रामीण इलाकों के सभी जलाशयों का एक साल के अंदर पुनरुद्धार किया जाएगा तथा जलवायु परिवर्तन से जुड़े कार्यों को मुख्यधारा में लाने के लिए 2022-23 से जलवायु बजट आवंटन शुरू किया जाएगा।

उन्होंने कहा, ‘‘पर्यावरण संरक्षण हमारे जीवन के लिए जरूरी है और सभी की साझा जिम्मेदारी है।’’

रावत ने कहा, ‘‘इस साल के विश्व पर्यावरण दिवस का विषय पारिस्थितिकी तंत्र को बचाना है और हम सभी को पौधे लगाकर इस दिशा में अपना योगदान देना चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र