लाइव न्यूज़ :

ग्राम प्रधान अर्थव्यवस्था में ग्रामीण विकास राष्ट्रीय विकास का आधारः कोविंद

By भाषा | Updated: November 17, 2021 22:33 IST

Open in App

चंडीगढ़, 17 नवंबर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने बुधवार को हरियाणा के सुई गांव का दौरा किया और इस दौरान उन्होंने कहा कि ग्राम प्रधान अर्थ व्यवस्था में ग्रामीण विकास राष्ट्रीय विकास का आधार है।

महादेवी परमेश्वरीदास जिंद चेरिटेबल ट्रस्ट ने भिवानी जिले में स्व प्रेरित आदर्श ग्राम योजना के तहत सुई गांव को आदर्श ग्राम के रूप में विकसित किया है।

राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार इस अवसर पर राष्ट्रपति कोविंद ने कहा कि एस के जिंदल और उनके परिवार ने सुई गांव को एक आदर्श ग्राम बनाने में बहुत बड़ा योगदान दिया है।

उन्होंने कहा, ''यह हमारी मातृभूमि के प्रति लगाव और कृतज्ञता का एक अच्छा उदाहरण है।''

कोविंद ने विश्वास व्यक्त किया कि गांव में विकसित स्कूल, पुस्तकालय, पेयजल सुविधाओं और अन्य सुविधाओं का अच्छा उपयोग करके इस गांव के बच्चे और युवा शिक्षा, स्वास्थ्य और खेल के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करेंगे।

उन्होंने कहा '' ग्राम प्रधान अर्थव्यवस्था में ग्रामीण विकास राष्ट्रीय विकास का आधार है। ''

उन्होंने आदर्श ग्राम योजना की परिकल्पना और कार्यान्वयन के लिए हरियाणा सरकार की सराहना की।

भिवानी के सुई गांव में पहल करते हुए उद्योगपति कृष्णा जिंदल ने गांव में तालाब, स्कूल, सभागार, पार्क, पुस्तकालय समेत कई अन्य विकास कार्य करवाए हैं।

राज्य सरकार ने कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) के माध्यम से कई बड़ी कंपनियों और उद्योगपतियों को गांवों, शहरों और राज्य के किसी भी हिस्से में विकास करने के लिए प्रेरित किया है। इसी के चलते हरियाणा में एक सीएसआर ट्रस्ट भी बनाया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?