लाइव न्यूज़ :

रूपाणी 24 घंटे तक डॉक्टरों की निगरानी में रहेंगे : अधिकारी

By भाषा | Updated: February 15, 2021 10:56 IST

Open in App

अहमदाबाद, 15 फरवरी गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी की सभी रिपोर्ट सामान्य आई हैं, लेकिन 24 घंटे तक उन्हें अस्पताल में डॉक्टरों की निगरानी में रखा जाएगा। सोमवार को अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

रूपाणी (64) रविवार को वड़ोदरा के निजामपुरा इलाके में आगामी निकाय चुनाव के लिए एक रैली को संबोधित करते समय मंच पर बेहोश हो गए थे, जिसके बाद उन्हें अहमदाबाद ले जाया गया और वहां एक अस्पताल में भर्ती कराया गया।

रूपाणी ‘यूएन मेहता अस्पताल’ में भर्ती हैं। अस्पताल के डॉ. आर. के. पटेल ने पत्रकारों से कहा, ‘‘ रूपाणी जी थकान और पानी की कमी की वजह से बेहोश हो गए। हमने उनकी सभी जांच की और सभी रिपोर्ट सामान्य हैं।’’

राज्य के उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल ने बताया कि रूपाणी की तबीयत ठीक है लेकिन फिर भी 24 घंटे तक उन्हें डॉक्टरों की निगरानी में रखा जाएगा।

मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को फोन पर रूपाणी के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली थी।

बयान के अनुसार, मोदी ने रूपाणी से नियमित जांच कराने और आराम करने को कहा।

रूपाणी जिस रैली में बेहोश हुए, वह वड़ोदरा में रविवार को उनकी तीसरी राजनीतिक रैली थी।

वड़ोदरा सहित छह नगर निगमों के चुनाव 21 फरवरी को होंगे, जबकि नगरपालिकाओं, जिला और तालुका पंचायतों के चुनाव 28 फरवरी को होंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: सुबह-सुबह जारी हो गए ईंधन के दाम, बस एक क्लिक से करें चेक

विश्वट्रम्प की इससे ज्यादा बेइज्जती और क्या हो सकती है ? 

भारतजब सभी प्रशिक्षण लेते हैं, फिर नेता क्यों पुत्रों को वंचित रखते हैं ?

पूजा पाठPanchang 10 December 2025: जानें आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय

पूजा पाठAaj Ka Rashifal 10 December 2025: कन्या को धनलाभ, कुंभ को हो सकती है धनहानि, पढ़ें अपनी राशि का भविष्य

भारत अधिक खबरें

भारतआरोप-प्रत्यारोप में ही सीमित होती राजनीति, किसी विषय पर मतभेद हो ही नहीं तो फिर बहस क्यों?

भारतAadhaar Crad e-KYC: कैसे करें आधार का केवाईसी? जानें आसान प्रोसेस

भारतमाइक्रोसॉफ्ट के बॉस सत्या नडेला ने पीएम मोदी से मिले, भारत में ‘AI फर्स्ट फ्यूचर’ के लिए $17.5 बिलियन का करेंगे निवेश

भारतअरपोरा क्लब में आग लगने के बाद गोवा के वागाटोर में लूथरा के नाइट क्लब पर चला बुलडोजर

भारतबिहार: सीएम नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार के जदयू में आने को लेकर गरमाई सियासत, जदयू नेताओं ने की आवाज बुलंद