लाइव न्यूज़ :

रूपाणी को 85 किलोग्राम चांदी से तौला गया

By भाषा | Updated: March 29, 2021 22:38 IST

Open in App

अहमदाबाद, 29 मार्च गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी को सोमवार को गांधीनगर में आयोजित एक कार्यक्रम में 85 किलोग्राम चांदी से तौला गया।

राज्य सरकार की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि रूपाणी ने उक्त चांदी गौशालाओं में पशुओं के कल्याण के लिए दान कर दी। इसमें कहा गया कि 'रजत तुला' कार्यक्रम समस्त महाजन ट्रस्ट द्वारा आयोजित किया गया था।

रूपाणी ने कहा कि उनकी सरकार पशुधन के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है और उसने गोहत्या के खिलाफ एक कड़ा कानून बनाया है, जिसमें 12 साल तक जेल की सजा का प्रावधान है।

उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने पतंग उत्सव के दौरान घायल हुए पक्षियों का इलाज करने के लिए करुणा अभियान शुरू किया है। उन्होंने कहा कि साथ ही राज्य सरकार ने 350 सचल पशु चिकित्सा वैन चलाने और गौशालाओं को वित्तीय सहायता दी है।

विज्ञप्ति के अनुसार रूपाणी ने बनासकांठा और मेहसाणा में 'गौचर' विकास कार्यों का ऑनलाइन उद्घाटन भी किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारत अधिक खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब