रूपाणी को ‘बलि का बकरा’ बनाया गया, गुजरात भाजपा में अंदरूनी कलह के चलते इस्तीफा आया:टीएमसी

By भाषा | Updated: September 11, 2021 23:29 IST2021-09-11T23:29:38+5:302021-09-11T23:29:38+5:30

Rupani was made a 'scapegoat', infighting in Gujarat BJP led to resignation: TMC | रूपाणी को ‘बलि का बकरा’ बनाया गया, गुजरात भाजपा में अंदरूनी कलह के चलते इस्तीफा आया:टीएमसी

रूपाणी को ‘बलि का बकरा’ बनाया गया, गुजरात भाजपा में अंदरूनी कलह के चलते इस्तीफा आया:टीएमसी

कोलकाता, 11 सितंबर तृणमूल कांग्रेस ने शनिवार को आरोप लगाया कि गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी को ‘‘बलि का बकरा’’ बनाया गया और प्रदेश भाजपा में अत्यधिक अंदरूनी कलह के चलते उन्होंने त्यागपत्र दिया है।

रूपाणी (65) ने दिसंबर 2022 में 182 सदस्यीय गुजरात विधानसभा के लिए होने वाले चुनावों से करीब साल भर पहले शनिवार को इस्तीफा दे दिया।

टीएमसी के राज्यसभा सदस्य सुखेंदु शेखर रॉय ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘भारतीय जनता पार्टी के शासनकाल में गुजरात में कुशासन रहा है, लेकिन रूपाणी के अचानक इस्तीफा देने के पीछे यह कोई कारण नहीं है और उनका इस्तीफा भगवा पार्टी की प्रदेश इकाई में अत्यधिक अंदरूनी कलह के चलते आया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Rupani was made a 'scapegoat', infighting in Gujarat BJP led to resignation: TMC

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे