लाइव न्यूज़ :

रूपाणी ने प्रधानमंत्री को 1,000 से अधिक घरों का निर्माणकार्य समय पर पूरा करने का आश्वासन दिया

By भाषा | Updated: January 1, 2021 16:39 IST

Open in App

अहमदाबाद, एक जनवरी गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आश्वस्त किया कि राज्य सरकार ‘लाइट हाउस प्रोजेक्ट’ (एलएचपी) के तहत राजकोट में तय समय में 1,000 किफायती मकानों का निर्माण कार्य पूरा करने की कोशिश करेगी।

प्रधानमंत्री ने शुक्रवार को एलएचपी के तहत राजकोट में बनने वाले 1,144 मकानों के लिए आधारशिला रखी।

राजकोट देश के उन छह शहरों में शामिल है, जिन्हें केंद्र सरकार ने इस परियोजना के लिए चुना है। परियोजना के तहत हरित निर्माण प्रोद्यौगिकी का इस्तेमाल कर शहरी गरीबों को आवास मुहैया कराये जाएंगे।

राजकोट में ऑनलाइन शिलान्यास कार्यक्रम से पहले अपने संबोधन में रूपाणी ने कहा, ‘‘राजकोट में 1,144 आवास के निर्माण में 118 करोड़ रुपये की लागत आएगी।

रूपाणी ने कहा, ‘‘‘लाइट हाउस प्रोजेक्ट’ से सरकार को गरीबों और मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए घर मुहैया कराने में मदद मिलेगी। इस परियोजना के लिए राजकोट का चयन करने पर मैं प्रधानमंत्री को धन्यवाद देता हूं। इससे देश भर के करोड़ों गरीब लोगों को अपना घर मिल पाएगा। हमलोग परियोजना को समय पर पूरा करने की पूरी कोशिश करेंगे।’’

मुख्यमंत्री ने कहा कि गुजरात सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि राजकोट का एलएचपी अन्य राज्यों के लिए एक मॉडल बने।

उन्होंने कहा, ‘‘परियोजना के लिए हमलोग ‘टनल फॉर्मवर्क टेक्नोलॉजी’ का इस्तेमाल करेंगे जिससे निर्माण में लागत कम आएगी।’’

मौजूदा प्रधानमंत्री आवास योजना (पीएमएवाई) के बारे में प्रधानमंत्री को जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने इस योजना के तहत 7.29 लाख किफायती घरों के निर्माण के लिए मंजूरी दे दी है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने राजकोट के लिए 112 करोड़ रुपये की लागत वाली अन्य परियोजनाओं का भी उद्घाटन किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र