लाइव न्यूज़ :

डेंगू के नये स्टेन के दुष्प्रभावों से बचाव के लिए चलाएं व्यापक जागरूकता अभियान: गहलोत

By भाषा | Updated: November 2, 2021 18:36 IST

Open in App

जयपुर, दो नवंबर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि डेंगू के नये स्वरूप के कारण रोगियों में कई दुष्प्रभाव देखने को मिल रहे है और इससे बचाव के लिये व्यापक जागरूकता अभियान चलाये जाने की आवश्यकता है ।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘रोगियों में डेंगू के नये प्रकार डेन-2 के गंभीर दुष्प्रभाव सामने आ रहे हैं और यह पहले वाले स्वरूप से अलग और घातक है । अतः आमजन को सचेत करने के लिए व्यापक स्तर पर जागरूकता अभियान चलाया जाए।’’

उन्होंने स्थानीय निकाय विभाग को नियमित फॉगिंग कराने के निर्देश भी दिए।

उन्होंने कहा कि इसके साथ ही चिकनगुनिया, मलेरिया, स्क्रब टाइफस एवं स्वाइन फ्लू जैसी मौसमी बीमारियों के मामले भी सामने आ रहे है। उन्होंने कहा कि ऐसे में प्रदेशवसियों को इन बीमारियों से सचेत करने के लिए व्यापक स्तर पर जागरूकता अभियान चलाया जाए।

गहलोत मंगलवार को मौसमी बीमारियों को लेकर समीक्षा कर रहे थे।

चिकित्सा शिक्षा विभाग के सचिव वैभव गालरिया ने कहा कि विगत 7 दिनों में ओपीडी, आईपीडी में डेंगू के मरीजों की संख्या में गिरावट आई है और पॉजिटीविटी दर में कमी हो रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos