लाइव न्यूज़ :

Lalu Yadav: सोशल मीडिया पर आग की तरह फैली राजद प्रमुख लालू यादव की मौत की अफवाह, राजद को देनी पड़ी सफाई

By एस पी सिन्हा | Updated: May 8, 2022 18:46 IST

राजद के प्रदेश प्रवक्ता चित्तरंजन गगन ने सफाई देते हुए कहा कि राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद पूर्णतः स्वस्थ हैं। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद के स्वास्थ्य को लेकर गलत और भ्रामक अफवाह फैलाई जा रही हैं।

Open in App
ठळक मुद्देRJD ने कहा- लालू के स्वास्थ्य को लेकर गलत और भ्रामक अफवाह फैलाई जा रही हैंलालू यादव की मौत की अफवाह सोशल मीडिया पर आग की तरह फैली

पटना: राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव की मौत को लेकर आज सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाई गई। इस अफवाह ने इतना जोर पकड़ लिया कि राजद के द्वारा अपने शीर्ष नेता के कुशल होने की पुष्टि के लिए सफाई देनी पड़ी। राजद के प्रदेश प्रवक्ता चित्तरंजन गगन ने सफाई देते हुए कहा कि राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद पूर्णतः स्वस्थ हैं। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद के स्वास्थ्य को लेकर गलत और भ्रामक अफवाह फैलाई जा रही हैं।

चितरंजन गगन ने कहा कि राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव अभी राज्यसभा सांसद डॉ मीसा भारती के दिल्ली स्थित आवास पर हैं। वह कई बीमारियों से ग्रसित हैं, लेकिन पहले से काफी बेहतर स्थिति में हैं। उनसे मिलकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव शनिवार को ही पटना लौटे हैं। गगन ने कहा कि करोड़ों लोगों की दुआ और शुभकामनाएं उनके साथ हैं, वे शीघ्र ही पूर्णतः स्वस्थ होकर हम लोगों के बीच उपस्थित होंगे। सुनियोजित साजिश के तहत सोशल मीडिया के माध्यम से उनके स्वास्थ्य को लेकर भ्रामक और निराधार अफवाह फैलायी जा रही है, जो दुर्भाग्यपूर्ण और घोर आपत्तिजनक है।

बताया जाता है कि आज दोपहर ट्विटर पर कुछ यूजर्स ने अचानक से लालू यादव के निधन से जुड़ी जानकारी पोस्ट की। देखते ही देखते यह तेजी से वायरल हो गयी और कई लोगों ने ट्वीट को रीट्वीट किया। कुछ यूजर्स ने अलग-अलग फोटो के साथ उसे लालू यादव की तस्वीर बताकर उनके निधन की पोस्ट की। अचानक से सोशल मीडिया पर लालू यादव की मौत की खबर जंगल की आग की तरह फैल गई और यह तेजी से वायरल हो गई। 

उल्लेखनीय है कि लालू प्रसाद यादव को पिछले सप्ताह ही चारा घोटाले के एक मामले में जमानत मिली थी। एम्स में उपचार के बाद लालू यादव बाद में वहां से अपनी बेटी और राज्यसभा सांसद डॉ मीसा भारती के दिल्ली आवास पर चले गये। इस बीच, आज उनके मौत की अफवाह फैलने से उनके समर्थकों में अचानक से बेचैनी फैल गई।

टॅग्स :लालू प्रसाद यादवआरजेडीबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत