लाइव न्यूज़ :

आयकर विभाग की नाकामी को छिपाने के लिए अधिक राशि जब्त होने की अफवाह फैलाई जा रही है :गहलोत

By भाषा | Updated: October 14, 2018 03:35 IST

कैलाश गहलोत ने शनिवार को आरोप लगाया कि उनके परिसरों पर आयकर विभाग के छापे के दौरान अधिकारियों को मिली नाकामी को छिपाने के लिए कुछ निहित स्वार्थ वाले लोग जब्ती के संबंध में अफवाह फैला रहे हैं।

Open in App

 दिल्ली सरकार के मंत्री कैलाश गहलोत ने शनिवार को आरोप लगाया कि उनके परिसरों पर आयकर विभाग के छापे के दौरान अधिकारियों को मिली नाकामी को छिपाने के लिए कुछ निहित स्वार्थ वाले लोग जब्ती के संबंध में अफवाह फैला रहे हैं।

आम आदमी पार्टी नेता और दिल्ली के परिवहन मंत्री की ओर से जारी बयान में उनकी कानूनी सलाहकार टीम ने दावा किया कि उनके वसंत कुंज स्थित आवास से जो धन और कीमती सामान मिले हैं, उन सबका हिसाब है।

आयकर अधिकारियों ने कर नहीं चुकाने के सिलसिले में गहलोत से जुड़े कई ठिकानों पर तीन दिन तक छापेमारी की थी। अधिकारियों ने करीब 35 लाख रुपये नकद जब्त करने का दावा किया था।

गहलोत की ओर से जारी बयान में कहा गया, ‘‘आयकर विभाग की पूरी तरह विफलता को छिपाने के लिए कुछ निहित स्वार्थ वाले लोग जानबूझ कर गलत जानकारी फैला रहे हैं।’’ 

इसमें दावा किया गया, ‘‘35 लाख रुपये बेहिसाब नकदी जब्त किये जाने की अफवाहें फैलाई जा रही हैं जबकि सच यह है कि कैलाश गहलोत के परिसरों से केवल 11 लाख रुपये नकद मिले।’’ 

इसमें यह दावा भी किया गया, ‘‘अन्य जो 24 लाख रुपये मिले , वो उनके बड़े भाई के परिवार के होने की बात कबूल की गयी है।’’ 

टॅग्स :अरविन्द केजरीवालआम आदमी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया