लाइव न्यूज़ :

आनंद एल राय की फिल्म से कार्तिक आर्यन के बाहर निकलने की खबरें अफवाह: निर्माण कंपनी

By भाषा | Updated: May 31, 2021 17:15 IST

Open in App

मुंबई, 31 मई फिल्म निर्माता आनंद एल राय की अगली फिल्म से कार्तिक आर्यन के बाहर होने की खबरों के बीच फिल्म निर्माण कंपनी 'कलर येलो प्रोडक्शन्स' ने कहा कि एक फिल्म के लिए टीम की बातचीत अब भी अभिनेता के साथ चल रही है।

इससे पहले भी अभिनेता को लेकर खबरें आईं थी कि वह करण जौहर की फिल्म ‘दोस्ताना 2’ से बाहर हो गए हैं। इसके बाद उनके शाहरुख खान की निर्माण कंपनी वाली फिल्म ‘फ्रेडी’ का हिस्सा भी नहीं होने की खबरें थीं।

सोमवार को कई मीडिया प्रतिष्ठानों ने अपनी खबरों में दावा किया कि 30 वर्षीय अभिनेता राय की फिल्म का हिस्सा नहीं हैं और उनकी जगह आयुष्मान खुराना को इस फिल्म में लिया गया है।

निर्माण कंपनी ने इन खबरों को ‘आधारहीन’ बताते हुए कहा कि आर्यन और खुराना के साथ उनकी बातचीत अलग-अलग फिल्मों के लिए जारी है।

कलर येलो प्रोडक्शन्स के प्रवक्ता ने कहा, ‘‘यह निराधार अफवाह है। हम कार्तिक से अलग फिल्म के लिए मिले हैं और हमारी बातचीत अब भी जारी है। हमने एक अलग फिल्म के लिए आयुष्मान से बातचीत की है।’’

पिछले महीने जौहर की निर्माण कंपनी 'धर्मा प्रोडक्शन' ने घोषणा की थी कि वह ‘दोस्ताना 2’ की टीम में बदलाव कर रहे हैं और इसके बाद ऐसी खबरें भी आई कि फिल्म निर्माताओं के साथ मतभेद की वजह से आर्यन इस फिल्म से बाहर हो रहे हैं। वहीं आर्यन के ‘फ्रेडी’ से भी रचनात्मक मतभेद की वजह से अलग होने की खबर आई। हालांकि इन दो बड़े बैनरों की फिल्म से अलग होने को लेकर आर्यन ने कोई बयान जारी नहीं किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे